Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Worldwide Collection: विदेशों में Ajay Devgn की दहाड़! पहले वीकेंड में ही दिखा दिया अपना रौद्र रूप

    Updated: Mon, 05 May 2025 01:03 PM (IST)

    Raid 2 Worldwide Collection अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 भारतीय सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशों में भी धाक जमा रही है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तगड़ा ...और पढ़ें

    रेड 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रेड 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 मई को रिलीज हुई थी फिल्म रेड 2
    2. 120 करोड़ के बजट में बने होने की चर्चा
    3. राज कुमार गुप्ता हैं फिल्म के निर्देशक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Worldwide Box Office Collection: साल 2018 में जब अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर बड़े पर्दे पर उतरे तो धमाल ही मचा दिया। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म रेड उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में डेढ़ सौ करोड़ के ऊपर बिजनेस किया था। अब सात साल बाद एक नए जुनून के साथ अजय देवगन अमय पटनायक बनकर बड़े पर्दे पर लौटे हैं।

    सात साल बाद 1 मई को राज कुमार गुप्ता रेड 2 लेकर आए हैं। इस फिल्म में खलनायक और हीरोइन को बदल दिया गया है, लेकिन हीरो अजय देवगन ही हैं। इस बार कहानी एक नेता की है जिसका पर्दाफाश करने के चक्कर में अमय पटनायक की नौकरी भी चली जाती है। दर्शकों ने पहले की तरह सीक्वल को भी पसंद किया है जो फिल्म के बिजनेस से साफ झलक रहा है।

    ओवरसीज में बजा रेड 2 का डंका

    रेड 2 जब से रिलीज हुई है, तभी से शानदार कलेक्शन कर रही है और यह सिलसिला सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी है। विदेशों में अजय देवगन की फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है और रविवार को कमाई सबसे ज्यादा रही। नॉन-वीकेंड में रेड 2 ने ओवरसीज में मात्र साढ़े तीन करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था, लेकिन वीकेंड तक नंबर्स 7.55 करोड़ पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: विदेशों में Ajay Devgn ने कर दिया खेल! 3 दिन में ही मालामाल हो गए रेड 2 के मेकर्स

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    वर्ल्डवाइड रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन की रेड 2 ने ओवरसीज में 7.55 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। जबकि चार दिनों में अजय देवगन की थ्रिलर ड्रामा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 71.58 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस लिहाज से फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। खैर, मेकर्स ने अभी तक इसके आधिकारिक आंकड़े शेयर नहीं किए हैं।

    खबरें और भी

    राज कुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म में अजय देवगन के साथ लीड रोल में रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल हैं।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर पड़ेगी Ajay Devgn की 'रेड', कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?