यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस को ही मनारा चोपड़ा ने कटघरे में किया था खड़ा, ऐसा रहा उनका सफर
Bigg Boss 17 Finale साढ़े तीन महीने के बाद बिग बॉस सीजन 17 का सफर फाइनली खत्म होने वाला है। मुनव्वर फारुकी और अभिषेक के अलावा मनारा चोपड़ा को फैंस टॉप 3 ...और पढ़ें

HighLights
- मनारा चोपड़ा को बिग बॉस ने दिखाई उनकी जर्नी
- बिग बॉस को ही कटघरे में खड़ा कर चुकी हैं मनारा चोपड़ा
- बिग बॉस के टॉप 3 में शामिल होंगी मनारा चोपड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में बस अब तीन दिन बाकी रह गए हैं। 28 जनवरी 2024 को सलमान खान के विवादित शो को उनका इस सीजन का अल्टीमेट विनर मिलने वाला है। इस शो को उनके टॉप 5 मिल चुके हैं, जो अंतिम दिनों में भी अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
पिछले साढ़े तीन महीने में इस शो के अंदर इन पांचों कंटेस्टेंट को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। सलमान खान के शो में मनारा चोपड़ा भले ही प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन बनकर आई हों, लेकिन अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।
इतना ही नहीं, मनारा चोपड़ा इस सीजन की ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने वक्त आने पर बिग बॉस को भी कटघरे में खड़ा कर दिया।
जब मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस पर ही उठा दिया था सवाल
बिग बॉस सीजन 17 में रहते हुए मनारा चोपड़ा को अंकिता लोखंडे से लेकर ईशा मालवीय सहित कई कंटेस्टेंट ने न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की बहन के सिर्फ एक्सेंट का मजाक उड़ाया, बल्कि कभी विक्की जैन तो कभी मुनव्वर के साथ उनका नाम जोड़कर उनके किरदार पर सवाल खड़ा किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale: जाते-जाते बिग बॉस को शायर बना गए Munawar Faruqui, सुनते ही मुंह से निकलेगा 'वाह-वाह'
मनारा चोपड़ा बिग बॉस की वह कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने मुनव्वर फारुकी के लिए उनके मन में सॉफ्ट कॉर्नर है, इस बात को खुलेआम स्वीकार किया। बिग बॉस सीजन 17 के फिनाले वीक में हाल ही में उनकी जर्नी दिखाई गयी, जहां वीडियो में मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस को ही सवाल करते हुए कहा कि आपने इस इंसान (Munawar Faruqui)से मेरा कनेक्शन बनाया, उस इंसान को मेरा गाइडिंग लाइन बनाया, क्या आपने सही सलेक्शन किया, मेरा ये आपसे सवाल है।
खबरें और भी
Promo BiggBoss17 #MannaraChopra ka shandaar #BB17 journey pic.twitter.com/JBsfLvGhoK
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 25, 2024
मुनव्वर के लिए क्या हैं मनारा की फीलिंग
मनारा चोपड़ा के जर्नी वीडियो को बिग बॉस ने दिखाया, जिसमें उनके सफर में आए उतार-चढ़ाव दोनों लाइव फैंस को देखने को मिले। अपनी इस जर्नी को देखकर मनारा चोपड़ा भी खुशी से झूम उठीं। आपको बता दें कि बीते एपिसोड में मुनव्वर फारुकी ने अंकिता लोखंडे को इशारों-इशारों में कहा था कि मनारा चोपड़ा ने उन्हें गाल पर दिवाली पार्टी पर किस किया था।
इसके बाद जब अंकिता लोखंडे मनारा चोपड़ा के पास गयीं और उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है मनारा चोपड़ा मुनव्वर से प्यार करती हैं, तो अपना स्टैंड लेते हुए एक्ट्रेस ने ये साफ क्लियर कहा कि उन्हें नहीं पता स्टैंड अप कॉमेडियन के लिए उनके दिल में क्या है, लेकिन वह प्यार नहीं है।