Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'मनारा को मुनव्वर में वो शख्स दिखता है', मिताली ने बताया बहन के दिल का हाल, खोला ये राज

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 12:07 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 सलमान खान के शो में सभी कंटेस्टेंट के लिए ये हफ्ता बेहद ही इमोशनल रहा है। ढाई महीने के बाद कंटेस्टेंट को अपने परिवार वालों से मिलने का मौ ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 मिताली ने बताया मुनव्वर फारुकी के लिए मनारा की क्या है फीलिंग / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 मिताली ने बताया मुनव्वर फारुकी के लिए मनारा की क्या है फीलिंग / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मुनव्वर फारुकी से प्यार करती हैं मनारा चोपड़ा?
    2. मनारा चोपड़ा को मुनव्वर फारुकी में दिखता है ये शख्स
    3. मिताली हांडा ने बताया मुनव्वर के लिए मनारा की क्या है फीलिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी शुरुआत से ही अपनी खास दोस्ती को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों शुरुआत से ही बिग बॉस 17 में साथ मिलकर गेम खेल रहे थे। दोनों की दोस्ती शुरुआत में फैंस को भी काफी पसंद आ रही थी।

    कई दर्शकों के तो ये तक लगा था कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा का रिश्ता है। हालांकि, आयशा खान के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आने के बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui)ने मनारा से दूरी बनाना शुरू कर दी, जिससे परेशान होकर कंटेस्टेंट कई बार स्टैंड अप कॉमेडियन से लड़ती हुई नजर आईं।

    अब हाल ही में हुए फैमिली वीक में मनारा चोपड़ा से मिलने घर में उनकी बहन मिताली हांडा पहुंची थीं, जिन्होंने बाहर आने के बाद बताया कि मुनव्वर के लिए मनारा क्या महसूस करती हैं।

    क्या मुनव्वर फारुकी से प्यार करती हैं मनारा चोपड़ा?

    मनारा चोपड़ा की बहन मिताली हांडा ने हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा,

    "जब मैं फैमिली वीक में भी बिग बॉस के घर में गयी थी, तो ये प्वाइंट लोगों ने वहां पर उठाया था। वह सलमान सर को पहले ही ये क्लियर कर चुकी है कि वह मुनव्वर फारुकी को एक दोस्त के तौर पर पसंद करती है, उससे ज्यादा उसके मन में कुछ भी नहीं है। उससे ऊपर प्यार व्यार वाला कोई सीन नहीं है। जब भी कोई उसे ये बोलता है कि मुनव्वर से बात मत कर, तो वह सुनती नहीं है और मुनव्वर को जब भी उसकी जरूरत होती है,तो वह उसके साथ खड़ी होती है। मुझे लगता है कि हम अपनी आम लाइफ में भी यही करते हैं कि जब हमारे दोस्तों को जरूरत होती है, तो हम उनके साथ खड़े होते हैं। उसका स्टैंड बहुत ही क्लियर है"।

    उसको मुनव्वर में इस शख्स से ऊपर कुछ नहीं दिखता- मिताली हांडा

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra)की बहन ने आगे कहा, "जब मैं घर में भी तब भी मैंने लोगों को यही कहा था कि मेरी बहन की लाइफ की लिस्ट बहुत ही क्लियर है और उसे हमसे बेहतर कोई नहीं जानता है। उसको मुनव्वर में मिताली से ऊपर कुछ नहीं दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: टॉप 5 में जगह बनाने से चूका ये कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले सलमान खान के शो से हुआ बाहर?

    मनारा को मुनव्वर समझदार लगता हैं। उसे लगता है कि जैसे उसकी मां और बहन उसे समझते हैं, वैसे उस घर में (Bigg Boss 17) में मुनव्वर समझ रहा है"। आपको बता दें कि फिलहाल मनारा चोपड़ा ने सलमान खान के शो में टॉप 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सास की बातें सुन परेशान हुईं Ankita Lokhande, शो से बाहर आकर उठाएंगी ये बड़ा कदम