Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: बचपन में गुम हो गई थीं अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका, पता और फोन नंबर भी नहीं था मालूम

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:10 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की दूसरी पत्नी (Kritika Malik) काफी लाइमलाइट लूट रही हैं। एक महीने उन्होंने किसी न किसी वजह से ...और पढ़ें

    कृतिका मलिक ने बचपन में गुम होने का बताया किस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कृतिका मलिक ने बचपन में गुम होने का बताया किस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरमान मलिक की दूसरी बीवी हैं कृतिका
    2. कृतिका ने 6 दिन में की थी अरमान से शादी
    3. अरमान से कृतिका मलिक को है एक बेटा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' (Bigg Boss OTT 3) के घर में सभी घरवाले अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं। कभी शिवानी कुमारी अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताती दिखती हैं तो कभी नेजी अपने अचानक गायब होने की कहानी बयां करते हैं। हाल ही में, कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने अपने गुम होने का किस्सा शेयर किया है।

    अरमान मलिक (Armaan Malik) की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अपने गेम की वजह से काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वह बचपन में गुम हो गई थीं।

    बचपन में गुम हो गई थीं कृतिका

    जियो सिनेमा ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' का क्लिप शेयर किया है जिसमें कृतिका अपने गुम होने का किस्सा सुना रह हैं। कृतिका ने कहा, "एक बार मैं छोटी थी। मेरी सारी फ्रेंड्स कंजक लेने के लिए गईं। मेरे पापा ने बोला था कि जा कंजक लेने। मैं 7-8 साल की थी। मेरी फ्रेंड बोलती है कि तुझे पता है साथ वाली गली (बगल वाली गली) में आंटी पैसे बहुत सही दे रही हैं। बोलकर गई साथ वाली गली और ले गई तीन-चार गली आगे। मैं एक गली दो गली घूमती रही। घंटे में वहीं घूमती रही और मैं गुम हो गई।"

    यह भी पढ़ें- भैया भाग्यशाली हैं! लवकेश ने टास्क में खोली Vishal Pandey की पोल, सुनते ही भड़क उठे Armaan Malik

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    कृतिका मलिक ने बताया कि उन्हें न अपने घर का पता मालूम था और ना ही फोन नंबर। वो हर किसी को बोल रही थीं कि उनके घर का दरवाजा काले रंग का है। उनके माता-पिता भी अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे। हालांकि, वह कैसे मिलीं, यह बिग बॉस में ही पता चल सकेगा।

    खबरें और भी

    वायरल वीडियो से मचा था बवाल

    कुछ समय पहले अरमान मलिक और कृतिका मलिक का इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने बिग बॉस के घर का बताया। इसे लेकर खूब हंगामा मचा था। सोशल मीडिया पर दोनों को खूब ट्रोल किया गया। पहली पत्नी पायल मलिक ने अरमान और कृतिका का बचाव किया था। बाद में जियो सिनेमा ने सफाई दी थी कि वीडियो एडिटेड है। 

    यह भी पढ़ें- 'बस 25 लाख चाहिए', Bigg Boss OTT 3 के फिनाले से पहले रणवीर शौरी ने Armaan Malik के सामने खोला दिल का राज