Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कंटेंट के नाम पर चांटा मारो...' Vishal Pandey पर हाथ उठाने के लिए अरमान मलिक के खिलाफ बोले कुशाल टंडन

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 01:13 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे (Vishal Pandey) को पड़े थप्पड़ की गूंज उनके चाहने वाले और उन्हें सपोर्ट करने वालों को काफी तेजी से सुनाई दी है। इसलिए ...और पढ़ें

    कुशाल टंडन और विशाल पांडे. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    कुशाल टंडन और विशाल पांडे. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. विशाल पांडे को पड़ा थप्पड़ है चर्चा में
    2. अरमान मलिक के खिलाफ हुए सेलेब्स
    3. कुशाल टंडन ने अरमान के खिलाफ कही अपनी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अब तक कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को खरी खोटी ही सुनाते थे। लेकिन इस बार तो हद ही गई। अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा, जो इन दिनों शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट बना हुआ है। विशाल को थप्पड़ मारने पर कई लोगों ने अरमान के खिलाफ आवाज उठाई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने विशाल के सपोर्ट में अपनी बात रखी है।

    थप्पड़ इंसीडेंट के खिलाफ बोले कुशाल टंडन 

    विशाल पांडे (Vishal Pandey) के सपोर्ट में उनके दोस्त समीक्षा सूद और भाविन भानुशाली उतरे हैं। सेलेब्स में गौहर खान ने बिग बॉस मेकर्स को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि एक टास्क के लिए लोग इंसानियत खो देते हैं। इस बात पर शर्म आनी चाहिए। वहीं, अरमान मलिक को लेकर लोगों का गुस्सा यहीं नहीं रुका। 'बेहद' एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने भी इस स्लैप इंसीडेंट के लिए मेकर्स को लताड़ लगाई है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। 

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस हाउस में कोहराम, कृतिका के बारे में ऐसी बातें सुन अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़, फैंस बोले- केस होना चाहिए

    'हर कोई एक दूसरे को थप्पड़ मारता रहे'

    कुशाल ने लिखा, 'ये कितना अजीब है, बिग बॉस ओटीटी वैसे ही गिरता जा रहा है, लेकिन थप्पड़ मारने की इजाजत देना? आप किसी शादीशुदा महिला को सुंदर नहीं कह सकते? ये कौन सा जुर्म है बॉस? वो पागल जिसने थप्पड़ मारा, उसको घर से बाहर होना चाहिए, नहीं तो हर कोई एक दूसरे को थप्पड़ मारता रहे।'

    इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 'एक समय था जब बिग बॉस बहुत अच्छा आता था, अब एक ये समय है कि बेकार कंटेस्टेंट्स, बेकार कंटेंट...और अब बिग बॉस का बेकार नियम आ गया है, चांटा मारो कंटेंट के नाम पर। '

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: एलिमिनेशन के फेर से नहीं बच पाया Bigg Boss OTT 3 का ये मजबूत कंटेस्टेंट, स्ट्रॉन्ग गेम के बाद भी हुआ बाहर