Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 15 में शॉकिंग एलिमिनेशन! सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शो से हुआ बाहर? एक पोस्ट से मची खलबली

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:33 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग शुरू हो गई है। पहला टास्क भी हो गया है और अब पहले एविक्शन की खबर आ रही है। ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 से आउट हुआ एक कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    खतरों के खिलाड़ी 15 से आउट हुआ एक कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दो साल के इंतजार के बाद आखिरकार टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) आ रहा है। स्टंट शो की शूटिंग शुरू हो गई है और एक कंटेस्टेंट के शो से निकलने की खबर आ रही है।

    रोहित शेट्टी के स्टंट शो के 15वें सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन (Cape Town) में हो रही है। इसी महीने की शुरुआत में सभी खिलाड़ी केप टाउन शूटिंग के लिए रवाना हो गए थे। अब शूटिंग भी शुरू हो गई है और एक कंटेस्टेंट के बाहर होने की चर्चा हो रही है।

    इसकी वजह एक सोशल मीडिया पोस्ट है जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शो का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट पहले ही टास्क को हारकर घर लौट गया है।

    शो से आउट हुआ कंटेस्टेंट

    यह पॉपुलर कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी (Orry) बताए जा रहे हैं। बीते दिन ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स के साथ एक फोटो शेयर की लेकिन सभी का ध्यान उनके कैप्शन ने खींच लिया। 

    ओरी ने फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, अविका और अविनाश तिवारी समेत कई को-कंटेस्टेंट्स के साथ केप टाउन से तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "#KKK15, खूबसूरत लोग, खूबसूरत यादें। आप सबको बहुत मिस करूंगा दोस्तों।"

     

    ओरी के इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह शो से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुआ 'खतरों का खेल', टीवी-OTT पर कब से आएगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो?

    खबरें और भी

    ओरी को मिला था फियर फंदा!

    हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़े अपडेट्स देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज में बताया गया था कि केप टाउन में पहला टास्क शूट हो गया है और पहले टास्क में फरहाना और गौरव खन्ना सेफ हो गए हैं, जबकि ओरी और ऋत्विक धनजानी को फियर फंदा मिला है। जो भी फियर फंदा टास्क हारेगा, वह शो से बाहर। अब ओरी वाकई शो से आउट हुए हैं या नहीं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- KKR 15 Contestants: आग, पानी, कीड़े-मकौड़े, खतरनाक स्टंट्स...कैसे होगा कंटेस्टेंट्स का स्वागत? आ गई लिस्ट