OTT पर आ रही Alia Bhatt की फिल्म, कब और कहां स्ट्रीम होगी 'Don't Be Shy'
Don't Be Shy OTT Release Date: आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'डोन्ट बी शाय' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

आलिया भट्ट की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'डोन्ट बी शाय' (Don't Be Shy) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमेगी।
आलिया भट्ट की नई फिल्म
श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित रोम-कॉम ड्रामा 'डोन्ट बी शाय' में चार नए चेहरे आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन बतौर निर्माता। उन्होंने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
किस ओटीटी पर आएगी फिल्म?
यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी की कहानी चार दोस्तों की है। फिल्म में दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने, सपनों और एक युवा के तौर पर जिंदगी को समझने की उलझन को दिखाया जाएगा। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
'डोन्ट बी शाय' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इसे सीधा ओटीटी पर उतारा जाएगा। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर से स्ट्रीम होगी।
आलिया भट्ट की आगामी फिल्में
बतौर प्रोड्यूसर, आलिया भट्ट नई-नई कहानियां स्क्रीन पर उतार रही हैं। इशके अलावा वह अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही हैं। उनके पास अपकमिंग फिल्मों की लंबी लिस्ट है। फिलहाल, वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगी जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ब्रह्मास्त्र 3 और तुम्बाड 2 भी है।
वहीं, आखिरी बार आलिया भट्ट को ऐल्फा में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। अब देखते हैं कि आगामी दिनों में उनकी फिल्मों का क्या हाल रहता है।
यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर हंसाने आ रही 7.5 IMDb रेटिंग की फिल्म, कॉमेडी से भरी है 2 घंटे 30 मिनट की ड्रामा
यह भी पढ़ें- OTT पर छाई लेटेस्ट Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस के बाद Hotstar की बनी नंबर-1 फिल्म; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
