Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो माह से संध्या को मारना चाहता था अमित, चाकू से दिए इतने घाव गिनने में लगा आधा घंटा; पुलिस जांच में भी खुले कई राज

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    पुलिस जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद की शिक्षिका संध्या की हत्या की योजना आरोपी अमित ने दो महीने पहले ही बना ली थी। ...और पढ़ें

    घटना का सीसीटीवी फुटेज और संध्या की फाइल फोटो। दाएं से बाएं

    घटना का सीसीटीवी फुटेज और संध्या की फाइल फोटो। दाएं से बाएं

    HighLights

    1. अमित ने दो माह पहले ही हत्या की योजना बनाई थी।

    2. शिक्षिका संध्या पर स्कूल में 34 चाकू के वार किए गए।

    3. आरोपी अमित ने चाकू पहले ही खरीदकर रख लिया था।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका संध्या की हत्या कोई अचानक गुस्से में उठाया गया कदम नहीं था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित अमित पिछले करीब दो महीने से उसकी हत्या की योजना बना रहा था।

    उसने पहले ही चाकू खरीदकर रख लिया था और संध्या के अकेले मिलने का इंतजार कर रहा था। सोमवार को मौका मिलते ही उसने स्कूल के अंदर घुसकर महज 32 सेकेंड में संध्या पर 34 चाकू के वार किए।

    हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगातार वार करते-करते चाकू का अगला हिस्सा भी मुड़ गया, लेकिन आरोपित नहीं रुका।

    sandhya

    दूध बांटकर आया था स्कूल

    पुलिस जांच के अनुसार गांव कोट निवासी अमित सोमवार सुबह दूध बांटने का काम पूरा करने के बाद घर से इस इरादे से निकला कि वह संध्या की हत्या करके ही लौटेगा। वह मोटरसाइकिल से स्कूल पहुंचा, वाहन बाहर खड़ा किया और चेहरा ढंककर परिसर में दाखिल हो गया।

    amit

    आरोपी अमित गिरफ्तार

    उसने महिला सुरक्षा कर्मी से खुद को संध्या का पति विक्की बताया। इस पर सुरक्षा कर्मी ने उसे अंदर जाने दिया और संध्या को सूचना दी कि उनका पति मिलने आया है। उस समय संध्या कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थीं। जैसे ही वह बाहर आईं, अमित ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

    दो माह से रख रहा था नजर

    जांच में यह भी सामने आया है कि अमित ने करीब दो महीने पहले ही एक स्थानीय कारीगर से चाकू खरीदा था। वह लगातार संध्या की गतिविधियों पर नजर रख रहा था, लेकिन संध्या का पति विक्की रोज उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने आता था। इस कारण उसे वारदात का अवसर नहीं मिल रहा था।

    खबरें और भी

    saraswati school

    सोमवार को मौका मिलते ही उसने अपनी पहले से बनाई योजना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार संध्या और अमित की पहचान उस समय हुई थी, जब संध्या सिरोही स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थीं।

    आरोपित के साथ जा चुकी थी संध्या बाहर

    जांच में यह भी सामने आया कि दोनों एक बार साथ बाहर गए थे और कुछ दिन बाद संध्या वापस लौट आई थीं। इसके बाद संध्या अपने पति विक्की और बच्चों के साथ रहने लगी थीं। पुलिस का कहना है कि इसके बाद भी अमित लगातार संध्या पर पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बनाता रहा।

    sandhya murder

    डर के कारण फोन रखना छोड़ दिया था

    परिवार के अनुसार संध्या ने अमित से सभी संबंध खत्म कर दिए थे और स्पष्ट कर दिया था कि वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती। इसके बावजूद आरोपित लगातार संपर्क करने और दबाव बनाने की कोशिश करता रहा। उसने संध्या के पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

    amit arrested

    लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर संध्या ने मोबाइल फोन रखना तक छोड़ दिया था और परिवार के साथ डर के साये में जीवन बिता रही थीं।

    पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी रह गई स्तब्ध

    हमले की भयावहता का अंदाजा पोस्टमार्टम से भी लगा। डॉक्टरों के अनुसार संध्या के शरीर पर इतने अधिक घाव थे कि उन्हें गिनने में करीब आधा घंटा लग गया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर 34 चाकू के वार पाए गए हैं। अधिकांश घाव छाती, पेट और गले पर हैं।

    sandhya murder

    विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे प्रत्येक चोट और मौत के कारण का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। एसीपी क्राइम अमन यादव का कहना है कि आरोपित से पूछताछ जारी है। हत्या की पूरी साजिश, चाकू खरीदने, रेकी करने और वारदात की तैयारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दो माह से संध्या को मारना चाहता था अमित, चाकू से दिए इतने घाव गिनने में लगा आधा घंटा; पुलिस जांच में भी खुले कई राज

    यह भी पढ़ें- 'आपके हस्‍बैंड आए हैं बाहर...', फरीदाबाद में पति का नाम लेकर शिक्षिका को बुलाया और कर दिया कत्‍ल

    यह भी पढ़ें- 32 सेकंड में चाकू से 34 वार... फरीदाबाद में शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या; नकाबपोश बदमाश फरार