रास्ते की रंजिश में किसान की खड़ी गेहूं फसल में लगा दी आग, सोनीपत के गोहाना में 22 पर मुकदमा दर्ज
गोहाना के छपरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर किसान कर्मबीर की खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई। इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ बरोदा थाना में केस ...और पढ़ें

पीड़ित किसान का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर उसकी फसल को आग के हवाले कर दिया। एआई इमेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोहाना। गांव छपरा में खेतों के रास्ते के विवाद की रंजिश में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई। किसान कर्मबीर की शिकायत पर बरोदा थाना में 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया। किसान का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर उसकी फसल को आग के हवाले कर दिया।
रंजिश का पुराना है मामला
कर्मबीर के अनुसार, उसके पास लगभग 28 कनाल जमीन है, जबकि कुछ जमीन उसके भतीजों व उनके बेटों के नाम है। वह अपने हिस्से की जमीन खेती करता है। जमीन के रास्ते को लेकर उसका अपने भतीजे के साथ कोर्ट में केस चल रहा है, जिसमें अदालत द्वारा यथास्थिति के आदेश दिए गए हैं। इसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं और उसे खेत तक आने-जाने का रास्ता नहीं देते हैं।
आरोप-खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी
गेहूं की कटाई के लिए मदद करने को उसने प्रशासन के अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी। अब वह शुक्रवार को गेहूं कटाई के लिए खेतों में कंबाइन और ट्रैक्टर लेकर गया था। उसने गेहूं की कटाई शुरू करवा दी थी। आरोप है कि इसी दौरान संजीव, ललित, अंकित, समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए उसकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया
आग इतनी तेजी से फैली कि पास के खेतों में खड़ी फसल भी इसकी चपेट में आ गई। पड़ोसी किसान सोनू की गेहूं की फसल समेत आसपास के कई खेतों में नुकसान हुआ। आठ-दस एकड़ में गेहूं के फाने भी जल गए। समय रहते कंबाइन, ट्रैक्टर और ट्राली को बचाया गया। डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद बरोदा थाना में केस दर्ज किया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सोनीपत के किसानों को बड़ी राहत, मंडी में 2.32 करोड़ से बनेगा विशाल टिन शेड; नहीं भीगेगा अनाज
यह भी पढ़ें- पहले पानी के बहाने लिया जायजा, फिर सब्जियों के दाम पूछा और ले उड़ा 90 हजार; CCTV खंगाल रही सोनीपत पुलिस
यह भी पढ़ें- सोनीपत में मच्छर जनित रोगों पर लगाम, स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमें मैदान में