Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैंक का लोन वसूलने के लिए टोकना पड़ा भारी, सोनीपत में युवक की पेचकस घोंपकर हत्या

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 07:49 AM (IST)

    गोहाना के दोदवा गांव में 23 वर्षीय युद्धवीर की पेचकस से वार कर हत्या कर दी गई। वह एक निजी बैंक के लिए किस्त वसूली का काम करता था। चार-पांच दिन पहले कि ...और पढ़ें

    गांव दोदवा में 23 वर्ष के युवक की पेचकस से वार कर हत्या कर दी गई।

    गांव दोदवा में 23 वर्ष के युवक की पेचकस से वार कर हत्या कर दी गई।

    HighLights

    1. गोहाना के दोदवा गांव में युवक युद्धवीर की हत्या।

    2. निजी बैंक के लिए किस्त वसूली का काम करता था।

    3. पुरानी कहासुनी के चलते पेचकस से हमला कर मारा।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। गांव दोदवा में 23 वर्ष के युवक की पेचकस से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान युद्धवीर के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट बैंक के लिए किस्त वसूली का काम करता था। उसकी हत्या गांव के ही दो युवकों ने की है, जिनसे चार-पांच दिन पहले कहासुनी हुई थी।

    युद्धवीर उन वाहनों को पकड़ने का काम करता था, जिनकी किस्त समय पर जमा नहीं होती थी। चार-पांच दिन पहले गांव के ही युवक निक्की से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार देर शाम युद्धवीर पिनाना से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पंचायत भवन के नजदीक पहुंचा, तभी निक्की और उसके एक साथी ने उसे रोक लिया।

    आरोप है कि दोनों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युद्धवीर बाइक छोड़ कर खेतों की तरफर भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पेचकस से कई वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे बीपीएस मेडिकल काॅलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व स्वजन से हत्या के कारणों को जानने की कोशिश की। स्वजन ने इतना ही बताया कि चार-पांच दिन पहले कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। कहासुनी किस बात को लेकर हुई इसका पता नहीं लग पाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंबाला, पंचकूला और सोनीपत निगमों के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, 10 मई को होंगे इलेक्शन

    यह भी पढ़ें- सोनीपत ऑनर किलिंग: पिता-भाई से चाकू और मां के पास मिला मोबाइल, पुलिस ने तीनों को जेल भेजा

    यह भी पढ़ें- सोनीपत: अब सड़क किनारे नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां, खरखौदा सब्जी मंडी में बनेगी पार्किंग