Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो एसी वाले वेटिंग हॉल्स में करें इंतजार, लजीज पकवान का लें लुत्फ; चार्ज 20 रुपये प्रतिघंटा

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए दो नए, आधुनिक प्रतीक्षालय शुरू किए गए हैं। इनमें वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के लिए अलग-अलग हॉल हैं, जहां आरा ...और पढ़ें

    रेलवे स्टेशन पर निर्मित आधुनिक प्रतीक्षालय। जागरण

    रेलवे स्टेशन पर निर्मित आधुनिक प्रतीक्षालय। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को नया आयाम देते हुए आधुनिक प्रतीक्षालयों की शुरुआत कर दी गई है। यात्रियों को अब ट्रेनों के इंतजार में घंटों बेंच पर बैठकर समय नहीं काटना पड़ेगा। रेलवे ने यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए स्टेशन के नए भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो नए प्रतीक्षालयों (वेटिंग हाॅल्स) के द्वार खोल दिए हैं। प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर शुरू हुई इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यात्रियों को खान-पान के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा, प्रतीक्षालय के भीतर ही उन्हें लजीज व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा।

    एक साथ बैठ सकेंगे 30 यात्री

    रेलवे स्टेशन पर 29 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित (एसी) और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालयों का निर्माण करवाया है। दोनों ही हाल में आधुनिक और आरामदायक सोफा सेट और कुर्सियां लगाए गए हैं।

    प्रत्येक प्रतीक्षालय में करीब 30-30 यात्री एक साथ बैठकर आराम कर सकते हैं। एक समय में 60 से अधिक यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दोनों प्रतीक्षालय इस प्रकार बनाए गए हैं, जिससे यात्री लंबे तक भी बोर हुए बिना इंतजार कर सकें।

    प्रतीक्षालय के भीतर ही फूड कोर्ट का अनुभव

    अक्सर देखा जाता है कि यात्री सामान की सुरक्षा के डर से खाने-पीने के लिए प्रतीक्षालय छोड़कर बाहर जाने में हिचकिचाते हैं। यात्रियों की इसी समस्या का समाधान करते हुए रेलवे ने वेटिंग हाल के भीतर ही भोजन की सुविधा प्रदान की है। यहां यात्रियों के पसंदीदा राजमा-चावल, छोले-चावल और अंडा बिरयानी जैसे व्यंजन मिल सकेंगे।

    खबरें और भी

    किफायती दर पर वीआईपी सुविधा

    रेलवे ने इन सुविधाओं को आम आदमी की जेब के अनुकूल रखा है। वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 20 रुपये प्रति घंटा का शुल्क देना होगा। इससे यात्री चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच ठंडक का अहसास ले सकेंगे। वहीं, शयनयान श्रेणी के प्रतीक्षालय ने भी मध्यमवर्गीय यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यहां यात्रियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    "रेलवे स्टेशन पर दो आधुनिक प्रतीक्षालय शुरू कर दिए गए हैं। इनसे न केवल स्टेशन की छवि बदली है, बल्कि यात्रियों के यात्रा अनुभव में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार करने वाले परिवार और बुजुर्गों के लिए यह सुविधा बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। स्टेशन पर अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।"

    -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में 250 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर तीन दिन से चढ़ा है ग्रामीण, कमरा तोड़े जाने से भड़का; CM ने बुलाया

    यह भी पढ़ें- अप्रैल से सोनीपत के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में नहीं आएगी बिजली, तैयार गेहूं की फसल के लिए बनाया नया शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- सोनीपत के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, रुपये पाने के लिए दस्तावेज का सत्यापन कराने का लास्ट चांस; यह है तरीका