गढ़वा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, सौतेले बेटे समेत कई लोगों पर महिला से मारपीट का आरोप
गढ़वा के लखेया गांव में पारिवारिक विवाद के कारण सौतेले बेटे, उसकी मामी और ननिहाल पक्ष की महिलाओं ने एक महिला की पिटाई की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

मेराल के लखेया गांव में पारिवारिक विवाद हुआ। एआई जेनरेटेड इमेज
HighLights
मेराल के लखेया गांव में पारिवारिक विवाद हुआ।
सौतेले बेटे और ननिहाल पक्ष ने महिला की पिटाई की।
संवाद सहयोगी, गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सौतेले बेटे, उसकी मामी और ननिहाल पक्ष की महिलाओं पर मिलकर एक महिला की पिटाई कर दिया। मारपीट में घायल शिवशंकर चौधरी की पत्नी सविता देवी का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शिवशंकर चौधरी की पहली पत्नी की मौत के बाद सविता देवी से दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसकी तीन संतान हैं। बड़ा बेटा रितेश कुमार और छोटी बेटी अपनी मौसी के घर जाहरसरई गांव में रहते हैं, जबकि एक बेटी सविता देवी के साथ लखेया गांव में रहती है। इन दिनों शिवशंकर चौधरी रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है।
बताया गया कि शनिवार को सविता देवी ने अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी से खेत में काम करने के लिए साथ चलने को कहा। बेटी के इंकार करने पर उसने डांट-फटकार लगाई और घर में ताला बंद कर खेत चली गई।
आरोप है कि इसके बाद किशोरी ने अपने भाई रितेश कुमार और ननिहाल पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रितेश कुमार, उसकी मामी और ननिहाल पक्ष की कई महिलाएं लखेया गांव पहुंचीं और सविता देवी के साथ मारपीट कर दी।
खबरें और भी
मारपीट में सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्वजन घायल महिला को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- गढ़वा में पुश्तैनी जमीन पर धान डालने पहुंचे परिवार पर हमला, महिला समेत 6 लोग घायल
यह भी पढ़ें- SIR काम में वसूली पड़ी महंगी: गढ़वा में 'खर्चा-पानी' मांगती सेविका का वीडियो वायरल; BLO पद से हटाई गई
यह भी पढ़ें- हल्की बारिश बनी काल! गढ़वा में खेत में मूंग तोड़ने गई महिला, वज्रपात की चपेट में आने से हुई मौत