Double Down Bar: हिमांशु हत्याकांड पर सरयू राय ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा ने दी जमशेदपुर बंद की चेतावनी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद विधायक सरयू राय ने सर्वदल ...और पढ़ें

हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या ने जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
HighLights
हिमांशु सिंह की बिष्टुपुर में हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
डीजीपी के आदेश पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित, डबल डाउन बार सील।
विधायक सरयू राय ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
पीड़ित परिवार से सीएम हेमंत सोरेन और डीजीपी ने की फोन पर बात
कांग्रेस ने भी उठाए सवाल, लापरवाहों को बर्खास्त करने की मांग
इस मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई व अपडेट्स:
- सस्पेंशन: डीजीपी के आदेश पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित।
- कार्रवाई: घटनास्थल के पास स्थित डबल डाउन (डीडी) बार को प्रशासन द्वारा सील किया गया।
- आश्वासन: सीएम और डीजीपी ने पीड़ित परिवार से बात कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
- अगला कदम: कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में बुधवार, शाम 4 बजे सर्वदलीय बैठक।
मूकदर्शक पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो 302
प्रेस वार्ता में विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कहा कि शहर में महिलाएं असुरक्षित हैं। स्कूलों तक हथियार पहुंच रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जमशेदपुर बंद जैसा कड़ा कदम उठाएगी।
जंगलराज की वापसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने इसकी तुलना 90 के दशक के जंगल राज से की। वहीं, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने अपराधियों के बुलंद हौसलों पर रोष जताते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग की।
यह भी पढ़ें- Double Down Bar Case: बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर गिरी गाज, निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर DD बार मर्डर केस: एक्शन में पुलिस मुख्यालय, एडीजी मनोज कौशिक बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
यह भी पढ़ें- हिमांशु सिंह हत्याकांड में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, Double Down Bar सील; बीजेपी नेता के घर छापामारी
यह भी पढ़ें- VIDEO: जमशेदपुर नाइट लाइफ या गुंडाराज? डबल डाउन बार के बाहर खूनी झड़प, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
