विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, Double Down Bar सील; बीजेपी नेता के घर छापामारी

By Anwesh ambashtEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Tue, 30 Jun 2026 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:13 PM (IST)

जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने बिष्टुपुर स्थित 'डबल डाउन' बार को सील कर दिया है। ...और पढ़ें

आदित्‍यपुर में हिमांशु सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाते विधायक सरयू राय।


आदित्‍यपुर में हिमांशु सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाते विधायक सरयू राय।

HighLights

  1. हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद 'डबल डाउन' बार सील।

  2. बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह के घर छापेमारी।

  3. जिला प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित 'डबल डाउन' (डीडी) बार में हुई हिंसक वारदात और करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। 
 
बढ़ते जनाक्रोश और विरोध-प्रदर्शन के बीच आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बार को पूरी तरह से सील कर दिया। वहीं, बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर भी पुलिस ने छापेमारी की, हालांकि वह घर पर नहीं मिले। 
 
पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। जानकारी के अनुसार, बीते 27 जून की रात डीडी बार में डांसर से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था। 
 
आरोप है कि इस विवाद के बाद बार के बाहर हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्यूष सिंह पर चापड़ और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
जबकि प्रत्यूष का इलाज अस्पताल में जारी है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद शहर में भारी आक्रोश फैल गया। करणी सेना समेत विभिन्न संगठनों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। 
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम बार के लाइसेंस, संचालन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी फुटेज और निर्धारित नियमों के अनुपालन की बारीकी से समीक्षा करेगी। 
 
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर बार प्रबंधन के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों और बार मालिक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: जमशेदपुर नाइट लाइफ या गुंडाराज? डबल डाउन बार के बाहर खूनी झड़प, पुलिस की भूमिका संदिग्ध

यह भी पढ़ें- बिष्टुपुर डबल डाउन बार कांड: पुलिस के सामने जानलेवा हमले में घायल हिमांशु की मौत, करणी सेना ने सड़क पर लगाया जाम

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें शहर के पबों का खूनी रिकॉर्ड



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।