Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा मोटर्स में बाई-सिक्स होगा अब इतिहास: जमशेदपुर में 10वीं सूची जारी, 225 कर्मचारी स्थायी

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 07:53 PM (GMT+05:30)

    टाटा मोटर्स Jamshedpur ने बाई-सिक्स कर्मचारियों के 10वें बैच की सूची जारी की है, जिसमें 225 कर्मचारी स्थायी होंगे। 6 अप्रैल से 30 मई तक मेडिकल और दस्त ...और पढ़ें

    30 मई तक कर्मचारियों का होगा मेडिकल व दस्तावेजों की जांच। (फोटो: जागरण)

    30 मई तक कर्मचारियों का होगा मेडिकल व दस्तावेजों की जांच। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. टाटा मोटर्स में 225 बाई-सिक्स कर्मचारी स्थायी होंगे।

    2. मेडिकल और दस्तावेज़ जांच 6 अप्रैल से 30 मई तक।

    3. यह बाई-सिक्स कर्मियों के स्थायीकरण का 10वां बैच है।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने बाई-सिक्स से स्थायी होने वाले कर्मचारियों के 10वें बैच की सूची जारी कर दी है जिनका मेडिकल व शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच छह अप्रैल से 30 मई तक होगा।

    टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा दोपहर में टेल्को स्थित लेबर ब्यूरो की सूचना पट पर स्थायी होने वाले 225 कर्मचारियों की सूची चिपका दी है। सूचना मिलने पर स्थायी होने वाले कर्मचारी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और उन्हें किस दिन मेडिकल के लिए उपस्थित होना है वह देखने को लालायित दिखे।

    टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 2710 बाई-सिक्स कर्मचारी पूर्व में कार्यरत थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उपश्रमायुक्त की अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन व यूनियन के बीच 25 जनवरी 2024 को त्रिपक्षीय समझौता हुआ।

    इसके तहत प्रतिवर्ष 900 बाई-सिक्स को स्थायी किए जाने पर सहमति बनी थी। इस सहमति के तहत ही प्रबंधन प्रत्येक तिमाही 225 बाई-सिक्स कर्मचारियों को स्थायी कर रही है।

    इसी के तहत कंपनी में अब मात्र 200 बाई-सिक्स कर्मचारियों के स्थायी होना शेष है जिनके स्थायीकरण की सूची जून माह में जारी की जाएगी।

    स्थायी होने वाले कर्मियों को जमा करना होगा मूल दस्तावेज

    प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के तहत स्थायीकरण की प्रक्रिया छह अप्रैल से 30 मई तक चलेगी। मेडिकल टेस्ट से एक दिन पहले कर्मचारियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों को लेबर ब्यूरो में जमा करना होगा।

    जो कर्मचारी ए शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं उन्हें बी शिफ्ट में और बी शिफ्ट वाले ए शिफ्ट में लेबर ब्यूरो में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

    इसके साथ उन्हें हालिया लिए गए पांच पासपोर्ट साइज फोटो (लाल बैकग्राउंड में), पैन कार्ड, बैंक पासबुक, यूएएन पासबुक, सर्विस हिस्ट्री, शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।

    ग्रेड के साथ 225 कर्मचारियों का हुआ स्थायीकरण, दोहरी खुशी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री का कहना है कि अप्रैल माह सभी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आएगा। इसमें उन्हें नए ग्रेड का लाभ मिलेगा और दूसरा, 225 बाई-सिक्स भी स्थायी होंगे।

    यूनियन नेतृत्व ने स्थायी होने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी भाई-बहन अपने लिए तय किए गए तारीख में लेबर ब्यूरो पहुंचकर कागजी औपचारिकता पूरी कर मेडिकल जांच के लिए उपलब्ध रहें।

    खबरें और भी

    किसी भी कर्मचारी भाई-बहन को इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यूनियन प्रत्येक कर्मचारी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- 'Green Steel' का नया फॉर्मूला: टाटा स्टील और हिंदुस्तान जिंक की जुगलबंदी, पर्यावरण बचाने की दिशा में बड़ी डील

    यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ने लुधियाना में शुरू किया भारत का पहला 'Green Steel' प्लांट, ₹3200 करोड़ का निवेश; कबाड़ से बनेगा असली लोहा!

    यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ग्रेच्युटी पर टैक्स नियम: कर्मचारियों को 20 लाख तक छूट, इससे अधिक पर देना होगा कर

    यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के समझौते से टाटा स्टील यूनियन पर वेतन समझौता जल्द कराने का दबाव, 1 जनवरी 2025 से लंबित

    यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक वेतन समझौता, कर्मचारियों को मिला नया टी-ग्रेड; एक समान ग्रेड और बंपर लाभ