Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: JCAPCPL को मिले नए एमडी, नीलाचल इस्पात और TSDPL में भी नई नियुक्तियां

    Updated: Wed, 06 May 2026 11:51 AM (IST)

    टाटा स्टील ग्रुप में बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं, जिसमें जेसीएपीसीपीएल के नए एमडी के रूप में कपिल मोदी ने पदभार संभाला है। इसके अतिरिक्त, कई वरिष्ठ ...और पढ़ें

    टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कपिल मोदी बने जेसीएपीसीपीएल के नए एमडी, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

    टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कपिल मोदी बने जेसीएपीसीपीएल के नए एमडी, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

    HighLights

    1. कपिल मोदी ने जेसीएपीसीपीएल के नए एमडी का पदभार संभाला।

    2. टाटा स्टील में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं।

    3. विनोद कुमार और इंद्रनील सेनगुप्ता को नई नियुक्तियां मिलीं।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील ग्रुप में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और जेसीएपीसीपीएल (JCAPCPL) में नए एमडी ने कमान संभाल ली है। कंपनी के एसेट, एनर्जी मैनेजमेंट और विभिन्न अनुषंगी इकाइयों में हुए इन बदलावों का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करना है।

     जेसीएपीसीपीएल के नए एमडी कपिल मोदी ने संभाला पदभार

    टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जमशेदपुर कंटीन्युअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) में नए एमडी के रूप में कपिल मोदी ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जेसीएपीसीपीएल श्रमिक यूनियन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

    इस मौके पर नए एमडी ने कहा कि टाटा स्टील में वे 30 वर्षों से विभिन्न पदों पर काम किया है और मैंने जेसीएपीसीपीएल की कार्य संस्कृति के विषय में सुना है। मैं कर्मचारियों के साथ जुड़ाव रखने पर विश्वास करता हूं।

    वहीं, इस मौके पर आनलाइन जुड़े श्रमिक यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने कई उपलब्धियां हासिल की है और भविष्य में आपके नेतृत्व हर क्षेत्र में नए रिकार्ड बनाएंगे।

    कार्यक्रम के दौरान श्रमिक यूनियन से कार्यकारी अध्यक्ष डा. शाहनवाज आलम, महासचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष श्री चिरंजीवी सहित कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा एचआर विभाग चीफ तौसीफ इकबाल सहित अन्य उपस्थित थे।

    टाटा स्टील में प्रशासनिक फेरबदल, दो अफसरों की जिम्मेदारी बदली

    टाटा स्टील के एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट विभाग में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    खबरें और भी

    विनोद कुमार को चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस (आयरन मेकिंग) नियुक्त किया गया है, जो पहले मेंटेनेंस मिल्स विभाग संभाल रहे थे। उनकी नियुक्ति 1 मई 2026 से प्रभावी मानी गई है।

    वहीं, वर्तमान में टीएसएम (कलिंगानगर) में तैनात इंद्रनील सेनगुप्ता का तबादला जमशेदपुर कर दिया गया है। उन्हें चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मिल्स की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे 15 जून से संभालेंगे। ये दोनों अधिकारी जमशेदपुर से ही कार्य करेंगे और चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे।

    पद्मपाल का नीलाचल इस्पात में तबादला

    टाटा स्टील में पद्मपाल (आइएल-2) को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड भेजा गया है। टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत पद्मपाल जाजपुर से काम करते हुए कलिंगनगर के वाइस प्रेसिडेंट, आपरेशंस को रिपोर्ट करेंगे।

    इसके अलावा टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में पदस्थापित शुभ्रा सेनगुप्ता को ब्राह्मणी रिवर पिलेट्स प्राइवेट लिमिटेड में तबादला किया गया है। वहीं, लांग प्रोडक्ट के चीफ (बिजनेस फाइनांस) मनोज कुमार सावरिया को टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में तीन साल के लिए भेजा गया है।

    वहीं, टाटा स्टील जमशेदपुर सीआरएम हेड (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) जतिंद्र कुमार को चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस बनाया गया है व जमशेदपुर से ही काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Tata Steel का मास्टरस्ट्रोक: युद्ध के कारण रुकी गैस की सप्लाई, तो टाटा ने खोज निकाला ये अनोखा तरीका

    यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स में डिविडेंड की तैयारी, टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन पर मंथन और कमिंस में मेडिक्लेम पर रार; टाटा नगर की कंपनियों का हाल

    यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में 7 साल का ही होगा नया वेतन समझौता; 18 साल बाद NS ग्रेड का DA परप्वाइंट, 10,800 कर्मियों को मिलेगी खुशखबरी

    यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की ₹1500 करोड़ की 'कांबी मिल' का मई में शुभारंभ, 0.5 मिलियन टन क्षमता वाली यूनिट का CM करेंगे लोकार्पण

    यह भी पढ़ें- टाटा कमिंस के कर्मचारियों का वेज स्ट्रक्चर बदला: बेसिक-डीए में जुड़ा शिक्षा भत्ता, अब रिटायरमेंट पर मिलेगी ज्यादा ग्रेच्युटी