Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा के समलडीह व बासोडीह पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित, सचिव पर लापरवाही का आरोप

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:15 PM (IST)

    सतगावां प्रखंड के समलडीह और बासोडीह पंचायतों में दर्जनों जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र दो महीने से लंबित हैं। लाभार्थियों ने पंचायत सचिव सोनू कुमार पर लाप ...और पढ़ें

    समलडीह व बासोडीह में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित।

    समलडीह व बासोडीह में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित।

    HighLights

    1. समलडीह व बासोडीह में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित।

    2. पंचायत सचिव सोनू कुमार पर लापरवाही का आरोप।

    पंचायत सूत्र, समलडीह, सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड के समलडीह और बासोडीह पंचायतों में कई लाभुकों के मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र लंबित हैं।

    स्थानीय निवासियों सुनील राजवंशी, रोहित कुमार, करिशमा कुमारी, संतोष कुमार और प्रकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले पंचायत सचिव सोनू कुमार को प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक फार्म ब्लाक में जमा नहीं किया गया है। फोन करने पर सचिव का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

    लाभुकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लंबित प्रमाण पत्र जल्द बनवाए जाएं और लापरवाह पंचायत सचिव सोनू कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। 

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में गैस टैंकर-हाईवा के बीच टक्कर: केबिन में फंसे ड्राइवर के लिए मसीहा बने ट्रक चालक, चेन खींचकर निकाला

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में कारोबारी के गार्ड की पत्नी की मौत का रहस्य गहराया, पति के बदलते बयानों से बढ़ा सस्पेंस

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में सुरक्षाकर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप, शव लेकर नेपाल लौटते वक्त गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में खनन विभाग के नए नियम से योजनाओं पर लगा ब्रेक, फंसा करोड़ों का बिल