लोहरदगा में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, छह ASI का हुआ तबादला; देखें पूरी लिस्ट
लोहरदगा जिले में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के आदेश पर छह सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित एएसआई को निर्धारित समय-सीमा ...और पढ़ें

लोहरदगा में छह सहायक अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया।
HighLights
लोहरदगा में छह सहायक अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया।
समय पर योगदान न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिले में पुलिस प्रशासन ने सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के तबादले का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के आदेश पर छह सहायक अवर निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।
एसपी के इस आदेश पर सभी एएसआई ने अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दिया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एएसआई अमरनाथ पाण्डेय को लोहरदगा थाना से केकरांग पिकेट, एएसआई चन्द्रदीप महतो को लोहरदगा थाना से मुर्मू पिकेट, एएसआई राजीव कुमार को केकरांग पिकेट से लोहरदगा थाना, एएसआई दीपक कुमार गुप्ता को वारंट तामिला टीम से लोहरदगा थाना, एएसआई दिनेश कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय, लोहरदगा से वारंट तामिला टीम तथा एएसआई क्रिस्टोफर तिर्की को मुर्मू पिकेट से लोहरदगा थाना स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर योगदान प्रतिवेदन संबंधित थाना के माध्यम से समर्पित करना सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर योगदान प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
इस संबंध में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय, संबंधित थाना प्रभारियों, वारंट तामिला टीम तथा लेखा शाखा को भी आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन के लिए आदेश की प्रति भेजी गई थी।
यह भी पढ़ें- कोल्हान प्रमंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वर्षों से जमे 35 शिक्षा लिपिकों का एक साथ तबादला
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, मौके पर ही 2 लोगों की मौत; ड्राइवर फरार
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पावरगंज चौक पर लगाया जाम