Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या के बाद रांची से अजमेर के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी, 17 अप्रैल से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:37 PM (IST)

    भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के लिए अजमेर और रांची के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिससे झारखंड और राजस्थान के यात्रियों ...और पढ़ें

    अजमेर और जयपुर के लिए रांची से अब सीधी ट्रेन।

    अजमेर और जयपुर के लिए रांची से अब सीधी ट्रेन।

    HighLights

    1. अजमेर-रांची के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू।

    2. गर्मी की छुट्टियों में सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

    3. 20 कोच वाली ट्रेन में सभी श्रेणी उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, रांची। गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने अजमेर और रांची के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे झारखंड और राजस्थान के बीच सफर अब और आसान हो जाएगा।

    गाड़ी संख्या 09619 अजमेर–रांची साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलाई जाएगी। कुल 13 फेरों वाली यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 23:05 बजे अजमेर से रवाना होगी और जयपुर होते हुए रविवार सुबह 07:30 बजे रांची पहुंचेगी।

    रांची से रविवार सुबह प्रस्थान, सोमवार शाम अजमेर आगमन

    वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन हर रविवार सुबह 10:50 बजे रांची से खुलेगी और सोमवार शाम 18:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। इससे हर वर्ग के यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।

    लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा फायदा

    रेलवे के इस निर्णय से खासकर झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। गर्मी के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी यह ट्रेन मददगार साबित होगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड रेलवे को सौगात: कोडरमा-रांची और गिरिडीह-धनबाद नई रेल लाइन के लिए फंड आवंटित

    यह भी पढ़ें- बाघ व हाथियों के कॉरिडोर से हटेगी रेलवे लाइन, झारखंड में 11 किमी ट्रैक 14 किमी तक होगा डायवर्ट

    यह भी पढ़ें- कोडरमा-गया रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच मेमू ट्रेन, पटना जाना होगा आसान

    यह भी पढ़ें- 20वीं किस्त के साथ 51 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचा 2500 रुपये, ₹30,000 सालाना कैसे बदल रहा जीवन

    खबरें और भी