Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड BJP अध्यक्ष बोले- सरकार को नौकरी देने का अधिकार, छीनने का नहीं

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM (IST)

    रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने समर्थन दिया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आदित्य साहू ने रांची में छात्रों का समर्थन किया।

    2. राज्य सरकार पर अन्याय का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, रांची। JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडिम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष आदित्स साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। भाजपा नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली

    इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार को छात्रों को नौकरी देने का अधिकार है, लेकिन उनकी नौकरी छीनने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को गंभीरता से समझना चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है और कहा कि आंदोलन कर रहे युवा भूखे-प्यासे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

    राहुल गांधी को लेकर भी साधा निशाना

    आदित्य साहू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है, वहां छात्रों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार भी कांग्रेस की राह पर चलते हुए छात्रों के साथ अन्याय कर रही है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे राज्य सरकार से बात करें और JPSC मामले की CBI जांच कराने की मांग करें। उन्होंने कहा कि यदि CBI जांच नहीं होती है तो कांग्रेस को राज्य सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठना चाहिए। 

    खबरें और भी

    छात्रों का नजरिया सकारात्मक

    झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों का नजरिया बहुत सकारात्मक है। वे जांच और सुधार की बात कर रहे हैं और उन्होंने बहुत अच्छे सुझाव दिए हैं।

    अगर राज्य के प्रशासनिक अधिकारी भी इसी तरह का नजरिया अपनाएं, तो मुझे लगता है कि सरकार पर से काफी बोझ कम हो सकता है। छात्र वास्तव में (परीक्षा) रद करने की मांग कर रहे हैं, और सरकार अभी इस मामले पर विचार कर रही है।

    सरकार ने ईमेल जारी किया है और इस मामले में सभी का फीडबैक लेना चाहती है। इस पर सभी अपना सुझाव दे सकते हैं।सरकार सभी के बारे में चिंतित है। बच्चों की बातें सामने आ गई है, सीएम को सभी बातों से अवगत कराया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही बेहतर निर्णय लेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'आखिरी समय तक देंगे उनका साथ', JPSC प्रोटेस्ट के समर्थन में रांची पहुंचा CJP का प्रतिनिधिमंडल

    यह भी पढ़ें- JPSC प्रोटोस्टः छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, बोली- उनकी आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए

    यह भी पढ़ें- बिहार में छात्रों के साथ खड़े तेजस्वी, झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन पर खामोशी क्यों? उठने लगे सियासी सवाल

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का महाजुटान, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी