Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिंड्रेला से महारानी तक: कान्स में छाए आलिया भट्ट के 5 बेहतरीन मेकअप लुक्स, यहां देखें तस्वीरें

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:06 PM (IST)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया के कई शानदार लुक्स देखने को मिले। आउटफिट्स के साथ-साथ आलिया का मेकअप भी लोगों को काफी पसंद आया। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट के इन 5 आइकॉनिक 'कान्स मेकअप लुक्स' (Picture Courtesy: Instagram)

    आलिया भट्ट के इन 5 आइकॉनिक 'कान्स मेकअप लुक्स' (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में आलिया भट्ट न सिर्फ अपने स्टनिंग आउटफिट्स, बल्कि अपने फ्लॉलेस मेकअप से भी फैंस का दिल जीत रही हैं। रेड कार्पेट पर उनके हर लिबास ने सुर्खियां बटोरीं, लेकिन जिस चीज ने ब्यूटी एक्सपर्ट्स और फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था उनका नेचुरल ग्लो।

    मिनिमलिज्म को अपनाते हुए आलिया ने यह साबित कर दिया है कि बिना हैवी मेकअप के भी रेड कार्पेट पर रॉयल और एलिगेंट दिखा जा सकता है। आइए कान्स में छाए आलिया के इन खूबसूरत मेकअप लुक्स की बारीकियों को डिकोड करते हैं।

    विंटेज कॉर्सेट गाउन 

    Alia Bhatt Dinner Look

    (Picture Courtesy: Instagram)

    हाल ही में कान्स डिनर में शामिल होने के लिए आलिया ने तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया एक विंटेज कॉर्सेट गाउन पहना। यह गाउन और आलिया की जूलरी जितनी खूबसूरत थीं, उनका मेकअप लुक भी उतना ही खास था।

    इस गाउन के साथ उन्होंने नीट बन बनाया था, ताकि गाउन की नेकलाइन साफ दिख सके। मेकअप के लिए उन्होंने डियूई बेस रखते हुए गालों पर पीच शेड ब्लड और होंठों पर अपना सिग्नेचर न्यूड ब्राउन शेड लिपस्टिक इस्तेमाल किया। 

    आईसी ब्लू सिंड्रेला लुक

    Alia Bhatt Blue Gown

    (Picture Courtesy: Instagram)

    रेड कार्पेट के दूसरे दिन आलिया ने आईसी ब्लू गाउन पहना, जिसमें वो बिल्कुल डिजनी प्रिंसेस सिंड्रेला लग रही थीं। इस लुक में आलिया ने अपने गाउन के रंग को मेकअप में बहुत ही स्टल अंदाज में शामिल किया।

    गाउन के रंग से मेल बिठाने के लिए उन्होंने आंखों पर म्यूटेड ब्लू टोन का हल्का इस्तेमाल किया। होठों और गालों के लिए हल्के गुलाबी शेड्स चुनें। साथ ही, उन्होंने एक खूबसूरत ब्रेडेड बन बनाया। चेहरे के पास छोड़ी गई छोटी-छोटी लटों ने उनके फेस फ्रेम को एक सॉफ्ट और ड्रीमी लुक दिया।

    खबरें और भी

    आईवरी साड़ी गाउन

    Alia Bhatt Bharat Pavilion

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कान्स में भारत पवेलियन के उद्घाटन के लिए आलिया ने एक आईवरी रंग का साड़ी गाउन पहना था। इस लुक में आलिया बिल्कुल महारानी वाइब्स दे रही थीं। इस लुक के साथ आलिया ने बेहद लाइट और सॉफ्ट मेकअप किया था।

    इस लुक को इंडियन टच देने के लिए उन्होंने आईलाइनर को डिच कर, आंखों में काजल लगाया। आलिया के गालों पर हल्का गुलाबी ब्लश उनके स्किन टोन के साथ काफी अच्छा लग रहा था। होंठों के लिए उन्होंने अपना सिग्नेचर न्यूड ब्राउन शेड चुना था और पूरे लुक को एक सफेद रंग की बिंदी के साथ उन्होंने पूरा किया।

    पीच गाउन लुक

    Alia Bhatt Cannes Look (9)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कान्स के पहले रेड कार्पेट लुक के लिए आलिया ने इस पीच मोनोक्रोम गाउन को चुना था। आलिया का यह लुक भी फैंस को काफी पसंद आया था। अपने गाउन के रंग के मैच करते हुए उन्होंने चेहरे पर पीच-पिंक टोन्स का इस्तेमाल किया। आंखों पर हल्का शिमर और होंठों पर न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक ने उन्हें एक फ्रेश लुक दिया। खुले वेवी बाल पूरी अटेंशन उनके फेस और कीमती नेकलेस पर बनाए हुए थे।

    कॉर्सेट बॉल गाउन लुक

    Alia Bhatt Cannes Look (6)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कान्स में सबसे पहले लुक में आलिया एक खूबसूरत इंप्रेशनिस्ट पेंटिंग कॉर्सेट गाउन में नजर आईं। सॉफ्ट पेस्टल कलर वाले इस गाउन को आलिया का मेकअप कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। इस लुक में आलिया ने गुलाबी ब्लश और न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगाया। उनके बालों को साइड-पार्टेड स्लीक लो बन में स्टाइल किया गया, जिससे उनके चेहरे के फीचर्स और गाउन की डिजाइन उभर कर सामने आए।