Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांच से लेकर राजपूती कड़ों तक, इस सावन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चूड़ियों के ये बेहतरीन डिजाइन

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:53 PM (IST)

    सावन के महीने में हरे रंग की चूड़ियां पहनना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ...और पढ़ें

    सावन के लिए स्पेशन बैंगल डिजाइन (AI Generated Image)

    सावन के लिए स्पेशन बैंगल डिजाइन (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शंकर और माता पार्वती की अराधना का महीना होता है। इस महीने में हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। इसलिए सुहागन महिलाएं और लड़कियां इस महीने में हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। माना जाता है कि सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनना सौभाग्य का प्रतीक होता है। 

    यही वजह है कि सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनना शुभ मानती हैं। अगर आप भी सावन के पहले सोमवार पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो ट्रेंड में चल रही ये शानदार डिजाइन्स आपके लुक पर चार चांद लगा देंगे।

    सीप और कड़े का कॉम्बिनेशन

    अगर आप अपने हाथों को हैवी और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो सीप की हरी चूड़ियों के साथ गोल्डन या कुंदन के वर्क वाले कड़े मैच करके पहनें। गहरे हरे रंग की सीप की चूड़ियों के बीच में बारीक कुंदन के कड़े बेहद खूबसूरत लगते हैं।

    Seep and kade

    (AI Generated Image)

    वेलवेट और जरकन वर्क चूड़ियां 

    आजकल वेलवेट फिनिश वाली चूड़ियां भी काफी फैशन में हैं। इस पर बारीक स्टोन्स का काम हाथों को और भी खूबसूरत लुक देता है। बॉटल ग्रीन वेलवेट चूड़ियों के बीच बारीक जरकन की एक-एक चूड़ी लगाकर एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन सकता है, जिससे हाथ बहुत सुंदर लगेंगे। 

    खबरें और भी

    velvet Bangles

    (AI Generated Image)

    कांच की पारंपरिक चूड़ियां

    कांच की चूड़ियों की डिमांड हमेशा बनी रहती है, चाहे मार्केट में कितने भी नए डिजाइन आ जाएं। प्लेन हरी चूड़ियों के बीच में पीली या लाल रंग की दो-दो कांच की चूड़ियों को मिलाकर सेट बनाएं। ये देखने में भी काफी सुंदर लगेंगे और चूड़ियों की खनक भी बहुत प्यारी आती है। 

    Green and golden bangles

    (AI Generated Image)

    गोटा-पत्ती और थ्रेड वर्क बैंगल्स 

    अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आजकल मार्केट में थ्रेड वर्क और गोटा-पत्ती डिजाइन की चूड़ियां भी मिल रही हैं। रेशमी धागों से लिपटी चूड़ियों पर गोटा-पत्ती या लटकन जोड़ा जाता है। चूड़ियों के ये डिजाइन साड़ी या किसी एथनिक वियर के साथ के लिए परफेक्ट हैं। 

    Gota Patti Bangles

    (AI Generated Image)

    राजपूती चूड़ा सेट

    ये डिजाइन राजस्थानी परंपरा से जुड़ा है और देखने में काफी रॉयल लगता है। हरे रंग के बेस पर गोल्डन डिजाइन वाले चौड़े कड़े और साथ में जरकन वाली पतली चूड़ियां पहनें। नई-नई शादी हुई महिलाओं के लिए तो ये बिल्कुल परफेक्ट है, लेकिन अगर आप अपनी साड़ी या सूट के साथ रॉयल लुक लेना चाहती हैं, तो भी आप चूड़ी का ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

    Rajputi chooda set

    (AI Generated Image)