Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टमी टकर या थाई शेपर? अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ऐसे खरीदें अपने लिए परफेक्ट शेपवियर

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:00 PM (IST)

    सही फिटिंग और फिगर को निखारने के लिए सही बॉडी शेपवियर चुनना जरूरी है। गलत साइज आपके लुक को बिगाड़ सकता है। ...और पढ़ें

    सही बॉडी शेपवियर से मिलेगा परफेक्ट फिगर (Picture Courtesy: Freepik)

    सही बॉडी शेपवियर से मिलेगा परफेक्ट फिगर (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में बॉडी शेपवियर हर महिला के वार्डरोब का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। चाहे किसी खास मौके पर फिटिंग की गाउन पहननी हो, ऑफिस के लिए फॉर्मल स्कर्ट हो या फिर किसी शादी में कस्टमाइज्ड साड़ी, एक सही शेपवियर आपके लुक को पूरी तरह बदल सकता है। 

    यह न सिर्फ आपके कर्व्स को सही उभार देता है, बल्कि स्किन फ्लैब्स को छुपाकर आपको एक सुडौल और स्मूथ सिलुएट देता है, लेकिन बाजार में इतने सारे कट्स, साइज और फैब्रिक मौजूद हैं कि सही शेपवियर चुनना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। 

    गलत शेपवियर चुनने से न केवल आपका लुक बिगड़ सकता है, बल्कि आप पूरे समय अनकंफर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं। इसलिए अपनी बॉडी औक कंफर्ट के हिसाब से सही शेपवियर चुनना जरूरी है। आइए जानें कैसे चुनें अपने लिए सही शेपवियर।

    सबसे पहले अपना बॉडी टाइप पहचानें

    हर महिला का शरीर अलग होता है, इसलिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपको किस हिस्से को टोन करने की जरूरत है।

    • पियर शेप- अगर आपका निचला हिस्सा यानी हिप्स और जांघें भारी है, तो आपको थाई शेपर या शेपवियर शॉट्स चुनने चाहिए।
    • एप्पल शेप- अगर आपका वजन पेट और कमर के आसपास ज्यादा है, तो हाई-वेस्ट शेपर या टमी टकर आपके लिए बेस्ट है।
    • आवरग्लास शेप- अगर आपके कर्व्स पहले से ही संतुलित हैं और आप सिर्फ एक स्मूथ लुक चाहती हैं, तो बॉडीस एक बेहतरीन ऑप्शन है।
    Body Shapewear (1)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    कंप्रेशन लेवल को समझें

    शेपवियर तीन अलग-अलग कंट्रोल लेवल्स में आते हैं। आपको इसे कितनी देर पहनना है, उसके हिसाब से आप चुन सकती हैं।

    खबरें और भी

    • लाइट कंट्रोल- यह हर दिन पहनने के लिए बेस्ट है। यह बहुत हल्का होता है और सिर्फ आपके शरीर को एक स्मूथ लुक देता है।
    • मीडियम कंट्रोल- यह आपके कर्व्स को थोड़ा टाइटली होल्ड करता है। अगर आप किसी पार्टी या डिनर डेट पर जा रही हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है।
    • फर्म/स्ट्रॉन्ग कंट्रोल- यह शादियों, त्योहारों या भारी ड्रेसेस के लिए होता है। यह पेट और हिप्स को पूरी तरह से दबाकर एक फ्लैट लुक देता है। इसे लंबे समय तक पहनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    साइज के साथ समझौता न करें 

    महिलाओं में एक आम गलतफहमी होती है कि एक साइज छोटा शेपवियर खरीदने से वे ज्यादा पतली दिखेंगी। यह बिल्कुल गलत है। छोटा शेपवियर पहनने से शरीर के दूसरे हिस्सों से मांस बाहर निकल आता है, जिससे लुक और खराब हो जाता है। साथ ही, इससे सांस लेने में दिक्कत और ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है। हमेशा अपनी रेगुलर फिटिंग का ही शेपवियर खरीदें।

    इसके लिए शेपवियर खरीदते समय हमेशा ट्रायल रूम में जाकर उसे पहनकर बैठें, उठें और झुककर देखें। अगर वह ऊपर की तरफ रोल हो रहा है या आपकी त्वचा को काट रहा है, तो वह साइज आपके लिए सही नहीं है।

    सही फैब्रिक और कट चुनें

    • साड़ी या लहंगे के लिए- पारंपरिक पेटीकोट की जगह आजकल साड़ी शेपवियर बहुत ट्रेंड में हैं। ये फिश-कट स्टाइल में होते हैं जो कमर को पतला दिखाते हैं और साड़ी की प्लीट्स को बेहतरीन फॉल देते हैं।
    • डीप नेक या बैकलेस ड्रेसेस के लिए- ऐसे कपड़ों के लिए लो-बैक बॉडीसूट या प्लंजिंग नेकलाइन वाले शेपर्स चुनें, ताकि आपका इनरवियर बाहर न दिखे।
    • गर्मियों के लिए फैब्रिक- हमेशा ऐसा फैब्रिक चुनें जिसमें सांस लेना आसान हो, जैसे नायलॉन और स्पैन्डेक्स का मिक्स, जिसमें पसीना सोखने की क्षमता हो।