विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ घर की खूबसूरती नहीं, चेहरे का हुलिया भी सुधार देंगे 5 Plants, यहां बताए तरीके से करें यूज

Published: Wed, 14 May 2025 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 14 May 2025 08:04 AM (IST)

कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे की रंगत को निखारने में ...और पढ़ें

आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना देगा इन 5 पौधों का इस्तेमाल (Image Source: Freepik)
आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना देगा इन 5 पौधों का इस्तेमाल (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. पौधे हमें ऑक्सीजन देने के साथ घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं।
  2. कुछ Plants ऐसे हैं, जिनका यूज स्किन केयर में भी किया जा सकता है।
  3. इन पौधों की मदद से आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को गुडबाय कह सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग पौधों को सिर्फ घर सजाने के लिए लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास पौधे आपके चेहरे की खूबसूरती को भी निखार सकते हैं? जी हां, ये पौधे न सिर्फ घर की हवा को साफ करते हैं बल्कि इनका सही इस्तेमाल आपकी त्वचा पर भी असर डालता है। अगर आप चेहरे पर नेचुरल चमक चाहते हैं, तो इन 5 पौधों (Plants For Face Beauty) को जरूर आजमाइए और यहां से जान लीजिए इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा को 'घृतकुमारी' भी कहा जाता है और ये ब्यूटी की दुनिया में बहुत मशहूर है। बता दें, इसके पत्तों के अंदर मिलने वाला जेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसमें से जेल निकालें।
  • इस जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

फायदे:

  • मुंहासे, दाग-धब्बे और झाइयों में फायदा करता है।
  • त्वचा को ठंडक और नमी देता है।

तुलसी (Holy Basil)

तुलसी को धार्मिक लिहाज से बेहद खास माना जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण भी किसी से कम नहीं हैं। यह बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद धो लें।

फायदे:

  • चेहरे की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है।
  • दाने और पिंपल्स को कम करता है।

यह भी पढ़ें- त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं Skin Care की 6 गलतियां, भूलकर भी न करें रिपीट, वरना बिगड़ जाएगा चेहरा

पुदीना (Mint)

पुदीना चेहरे को ठंडक देता है और त्वचा को तरोताजा रखता है। खास बात है कि गर्मियों में यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • पुदीने की पत्तियों को पीस लें और थोड़ा गुलाबजल मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • सूखने के बाद हल्के हाथों से धो लें।

फायदे:

  • त्वचा को ठंडक देता है।
  • ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

नीम (Neem)

नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह चेहरे की सफाई करता है और इन्फेक्शन से बचाता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें।
  • इस पानी को ठंडा करके चेहरे पर धोने के लिए इस्तेमाल करें या स्प्रे करें।
  • चाहें तो पत्तियों का पेस्ट बनाकर भी लगाएं।

फायदे:

गुलाब (Rose)

गुलाब सिर्फ सुंदर नहीं दिखता, बल्कि यह त्वचा को भी ग्लोइंग बनाता है। बता दें, गुलाब की पत्तियों या गुलाबजल का इस्तेमाल चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

  • गुलाब की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें या गुलाबजल लें।
  • इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।

फायदे:

  • चेहरे को तरोताजा रखता है।
  • स्किन को हाइड्रेट करता है और चमक बढ़ाता है।

अगर आप चाहें तो इन पौधों को अपने घर में ही उगा सकते हैं। ये ज्यादा जगह नहीं घेरते और इनका ख्याल रखना भी आसान होता है। फायदा ये कि न सिर्फ आपका घर सुंदर लगेगा, बल्कि आप हर दिन अपनी त्वचा की देखभाल भी कर पाएंगे, वो भी बिलकुल नेचुरल तरीके से, बिना किसी केमिकल के।

यह भी पढ़ें- डेड स्किन सेल्स से चेहरा लगता है मुरझाया हुआ, एक्सफोलिएशन के लिए ट्राई करें चावल के आटे से बने 5 फेस पैक्स

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।