Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी में पेट को मिलेगी तुरंत ठंडक, घर पर ऐसे तैयार करें ताजा पुदीना शरबत

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:01 PM (IST)

    भीषण गर्मी और लू से राहत पाने के लिए पुदीना शरबत एक बेहतरीन ऑप्शन है। ...और पढ़ें

    गर्मी भगाने के लिए बेस्ट है यह होममेड शरबत (Image Source: AI-Generated)

    गर्मी भगाने के लिए बेस्ट है यह होममेड शरबत (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. पुदीना शरबत भीषण गर्मी में तुरंत ठंडक पहुंचाता है

    2. यह पाचन सुधारता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है

    3. नींबू, काला नमक इसे बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक बनाते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है, सूरज की तपिश और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में, फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गला तो तर हो जाता है, लेकिन शरीर की अंदरूनी गर्मी शांत नहीं होती।

    अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी में तुरंत ताजगी और पेट को ठंडक पहुंचाना चाहते हैं, तो पुदीना शरबत से बेहतर कोई विकल्प नहीं है (Homemade Mint Sharbat)। पुदीना न केवल खुशबूदार होता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे शरीर को शीतल रखने वाली औषधि माना गया है।

    पुदीना ही क्यों है बेस्ट?

    पुदीने की पत्तियों में मेंथॉल होता है, जो पेट की जलन को शांत करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। जब इसे नींबू और काले नमक के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है। यह आपको लू से बचाता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।

    Homemade Mint Sharbat

    (Image Source: AI-Generated) 

    पुदीना शरबत बनाने के लिए सामग्री

    इसे बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद बस कुछ ही चीजों की जरूरत है:

    • एक कप ताजा पुदीना की पत्तियां (धोई हुई)
    • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
    • स्वादानुसार चीनी या गुड़ (आप चाहें तो शहद भी ले सकते हैं)
    • आधा चम्मच काला नमक
    • आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
    • ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

    पुदीना शबरत बनाने की विधि

    • सबसे पहले मिक्सर जार में पुदीने की पत्तियां, चीनी, काला नमक और भुना जीरा डालें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे महीन पीस लें।
    • अब इस मिश्रण को एक बड़े जग में निकाल लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं।
    • इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अगर आपको रेशे पसंद नहीं हैं, तो आप इसे छलनी से छान भी सकते हैं।
    • गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालें, तैयार शरबत डालें और ऊपर से एक पुदीने की पत्ती सजाकर मेहमानों या खुद को पेश करें।
    • अगर आप इसे और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिश्री की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के रोगों से लड़ने में मदद करती है।

    यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में बार-बार पड़ रहे हैं बीमार? डाइट में शामिल करें टमाटर रसम, बूस्ट होगी इम्युनिटी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चिलचिलाती गर्मी का पक्का इलाज: 5 मिनट में तैयार करें सौंफ का शरबत, पीते ही तरोताजा हो जाएगा मन