मोटापा और शुगर होगा कंट्रोल! बस गेहूं के आटे में मिलाना शुरू करें ये चीजें
ग्लूटन की वजह से काफी सारे लोग इन दिनों गेहूं के आटे को अन्य आटे से रिप्लेस कर रहे हैं। गेहूं के आटे में भी सोया फ्लोर, बेसन जैसी चीजें मिलाकर इसे हेल ...और पढ़ें

अपनी रोज की रोटी को बनाएं सुपर हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
गेहूं के आटे में सोयाबीन, बेसन या रागी मिलाएं
चिया, अलसी, कद्दू के बीज प्रोटीन बढ़ाते हैं
दाल पाउडर या पनीर स्टफिंग से रोटी पौष्टिक बनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिना रोटी भारतीय घरों में खाने की कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन गेहूं की आम रोटी जहां कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्य दे जाती है तो कुछ को एलर्जी। ऐसे में दाल या सब्जी की सबसे भरोसेमंद साथी यानी रोटी को कैसे तैयार किया जाए कि पेट भी भर जाए और वो हेल्दी भी हो।
इस तरह बनाएं प्रोटीन रिच रोटी
गेहूं की एक रोटी से ज्यादा से ज्यादा 3 ग्राम तक ही प्रोटीन मिल पाता है, जोकि बहुत कम है। इस गैप को पूरा करने के लिए आपको अपने आटे को ही इस तरह प्रोटीन से भरपूर बनाना होगा:
- सोयाबीन का आटा: आटा गूंथते वक्त उसमें दो से तीन चम्मच सोयाबीन का आटा मिक्स कर दें।
- बेसन: 100 ग्राम बेसन से लगभग 22 ग्राम प्रोटीन मिलता है और यह रोटी का स्वाद भी बढ़ा देता है। रोटी बनाते समय थोड़ी इसकी मात्रा भी मिला सकते हैं।
- रागी का आटा: इसके 100 ग्राम में ना सिर्फ 6-8 ग्राम प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है।
- किनुआ आटा: प्रति 100 ग्राम में 14 ग्राम प्रोटीन और 9 जरूरी अमीनो एसिड के साथ किनुआ का आटा काफी हेल्दी ऑप्शन है।
सीड्स और नट्स मिलाएं
गेहूं के आटे को प्रोटीन युक्त बनाने के लिए आप सीड्स और नट्स जैसे इसके बेहतरीन स्रोतों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें होता है भरपूर प्रोटीन:
- चिया सीड्स: 100 ग्राम में 20 ग्राम प्रोटीन
- अलसी के बीज: 100 ग्राम में 23 ग्राम प्रोटीन
- कद्दू के बीज: 100 ग्राम में लगभग 28 ग्राम प्रोटीन
- बादाम या मूंगफली: इन दोनों के 100 ग्राम पाउडर में लगभग 35 ग्राम प्रोटीन होता है।
दालों और फलियों से भी बना सकते हैं हेल्दी आटा
मूंग दाल, चना दाल या उड़द दाल को तवे पर हल्का सेक लें और बारीक पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को आप रोटी बनाते समय गेहूं के आटे में मिला सकते हैं।
खबरें और भी
ऐसा भी बन सकता है प्रोटीन से भरपूर
- आटे को प्रोटीन युक्त बनाने के साथ-साथ आप प्रोटीन वाली फीलिंग से भी इसे तैयार कर सकते हैं, जैसे पनीर का पराठा, मूंग दाल का स्टफ्ड पराठा।
- आप रोटी को स्प्राउटेड मूंग या चने की सब्जी के साथ या फिर दाल के साथ खा सकते हैं। इससे भी प्रोटीन का गैप पूरा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पालक के साथ नींबू नहीं खाया तो सब बेकार! जानें खाने के वो कॉम्बिनेशन्स, जो शरीर को बना देंगे फौलाद
यह भी पढ़ें- बार-बार तेल गर्म करना और बिना भिगोए दाल पकाना, रसोई की ये गलतियां गट हेल्थ पर पड़ रही भारी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।