दही नहीं, इन 7 चीजों में कूट-कूट कर भरे हैं 'गुड बैक्टीरिया', ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
आमतौर पर दही को प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन कई फूड्स ऐसे हैं जिनमें दही से भी ज्यादा गुड बैक्टीरिया होते हैं। ...और पढ़ें

प्रोबायोटिक्स से भरपूर हैं ये फूड्स (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर दही को प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा सोर्स समझा जाता है, लेकिन कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनमें दही से ज्यादा में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये फूड्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, इम्युनिटी बढ़ाते हैं, स्किन हेल्थ सुधारते हैं और शरीर के पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाते हैं।
अगर आप अपनी डाइट को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो प्रोबायोटिक्स से भरपूर इन फूड्स को अपनी डाइट शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें इनके बारे में।
दही से ज्यादा प्रोबायोटिक्स वाले फूड्स
- केफिर- केफिर को सबसे ज्यादा प्रोबायोटिक रिच फूड्स में गिना जाता है। इसमें दही की तुलना में कई गुना ज्यादा गुड बैक्टीरिया और यीस्ट पाए जाते हैं। यह लैक्टोज को पचाने में मदद करता है और गट माइक्रोबायोम को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को दूध पचाने में समस्या होती है,उनके लिए भी यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- किमची- किमची फर्मेंटेड सब्जियों से बनता है और इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह पाचन सुधारने, सूजन कम करने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।
- साउरक्रॉट- ये फर्मेंटेड पत्ता गोभी से बनता है और इसमें प्रोबायोटिक्स के साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। यह कब्ज की समस्या को कम करने और गट बैक्टीरिया को बैलेंस रखने में मदद करता है।
- मिसो- मिसो फर्मेंटेड सोयाबीन से तैयार किया जाता है। इसमें गुड बैक्टीरिया के साथ मिनरल्स और विटामिन भी होते हैं। यह खासकर गट हेल्थ और इम्युनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है।
- टेम्पेह- टेम्पेह भी सोयाबीन से बना फर्मेंटेड फूड है। इसमें प्रोबायोटिक्स के साथ हाई प्रोटीन भी होते हैं। यह खासकर प्लांट बेस्ड डाइट लेने वालों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
- कॉम्बुचा- ये एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें प्रोबायोटिक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दोनों पाए जाते हैं। यह शरीर के डिटॉक्स प्रोसेस और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- कुछ पारंपरिक फर्मेंटेड भारतीय फूड्स- इडली बैटर, ढोकला बैटर, कांजी जैसे पारंपरिक फर्मेंटेड फूड्स में भी अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये नेचुरल तरीके से गट हेल्थ सुधारने में मदद करते हैं।
- इन फूड्स को खाने का सही तरीका- कम मात्रा से शुरू करें,धीरे-धीरे डाइट में बढ़ाएं। खाली पेट या सुबह लेना ज्यादा असरदार होता है।
यह भी पढ़ें- डिनर के बाद पेट के भारीपन से आराम दिलाएगी Soha Ali Khan की ये खास 'डाइजेस्टिव चाय', 4 चीजों से होती है तैयार
यह भी पढ़ें- बिना डीप-फ्राई किए घर पर बनाएं ये 10 टेस्टी स्नैक्स, एयर फ्रायर बचाएगा आपकी सेहत और समय
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।