सब्जी में दही कब और कैसे डालें? इन 3 बातों का रखेंगे ध्यान, तो नहीं खराब होगी ग्रेवी
ग्रेवी में दही डालते समय उसे फटने से बचाने के लिए 3 खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ...और पढ़ें

दही डालते ही बिगड़ जाता है सब्जी का टेक्सचर? इन 3 बातों का रखें ख्याल (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर पर रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट, क्रीमी और गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी बनाना हर किसी को पसंद होता है। ग्रेवी का स्वाद और रंगत बढ़ाने के लिए हम अक्सर उसमें दही मिलाते हैं, लेकिन कई बार एक छोटी-सी गलती के कारण दही डालते ही ग्रेवी फट जाती है, उसका पानी अलग हो जाता है और सारी मेहनत बेकार हो जाती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। शानदार और परफेक्ट ग्रेवी बनाने के लिए बस इन 3 आसान बातों का हमेशा ध्यान रखें।

(Image Source: AI-Generated)
फ्रिज का एकदम ठंडा दही कभी न डालें
सबसे बड़ी गलती जो हम अक्सर करते हैं, वो है फ्रिज से सीधा दही निकालकर खौलती हुई सब्जी में डाल देना। तापमान में अचानक आए इस बड़े बदलाव के कारण दही तुरंत फट जाता है।
- क्या करें: हमेशा दही को सब्जी में डालने से 15-20 मिनट पहले बाहर निकाल कर रख लें ताकि वह सामान्य तापमान पर आ जाए। इसके अलावा, सब्जी में डालने से पहले दही को किसी बर्तन में अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह बिल्कुल स्मूद हो जाए और उसमें कोई गांठ न रहे।
गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें
तेज आंच पर उबलती हुई ग्रेवी में दही डालना सबसे बड़ा रिस्क है। तेज गर्मी के कारण दही के प्रोटीन अलग-अलग हो जाते हैं और वह फट जाता है।
- क्या करें: दही डालने से ठीक पहले गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें। आप चाहें तो कुछ सेकंड के लिए गैस बंद भी कर सकते हैं। जब उबलती हुई ग्रेवी थोड़ी शांत हो जाए, तब उसमें धीरे-धीरे फेंटा हुआ दही मिलाएं।
लगातार चलाते रहना है सबसे जरूरी
दही डालने के बाद अगर आपने सब्जी को छोड़ दिया, तो समझ लीजिए ग्रेवी का फटना तय है।
खबरें और भी
- क्या करें: कड़ाही में दही डालते ही अपना हाथ न रोकें। उसे करछी से लगातार चलाते रहें। इसे तब तक बिना रुके चलाना है, जब तक कि ग्रेवी में दोबारा से उबाल न आ जाए। एक बार उबाल आ गया, तो फिर गैस की आंच तेज कर दें; इसके बाद दही कभी नहीं फटेगा।
अगर आप रसोई में नए हैं और दही फटने का डर सता रहा है, तो दही को फेंटते समय उसमें आधा चम्मच बेसन या कॉर्नफ्लोर मिला लें। ऐसा करने से ग्रेवी और भी गाढ़ी बनेगी और दही के फटने का चांस बिल्कुल खत्म हो जाएगा।
अब अगली बार जब भी आप शाही पनीर, दम आलू या कोई भी ग्रेवी वाली सब्जी बनाएं, तो इन आसान ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। आपकी सब्जी की रंगत और स्वाद देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
यह भी पढ़ें- क्या आपकी बनाई रोटियां भी कड़क हो जाती हैं? इन 5 कुकिंग हैक्स से हमेशा रहेंगी नरम
यह भी पढ़ें- सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है? टेंशन न लें, 5 आसान तरीकों से निकालें एक्स्ट्रा ऑयल