Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओट्स और बेरीज से लेकर एवोकाडो तक, रोज खाएं ये 10 'मूड-बूस्टर' फूड्स; शरीर में बढ़ाते हैं हैप्पी हार्मोन्स

    By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

    अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे की मुस्कान बनी रहे और मूड हमेशा पॉजिटिव रहे, तो आज ही अपनी डेली डाइट में इन 10 शानदार फूड्स को शामिल करें। ...और पढ़ें

    डेली डाइट में शामिल करें मूड को पॉजिटिव रखने वाले ये 10 'सुपरफूड्स' (Image Source: AI-Generated)

    डेली डाइट में शामिल करें मूड को पॉजिटिव रखने वाले ये 10 'सुपरफूड्स' (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस के काम का भारी प्रेशर और रोजमर्रा की चिंताएं मिलकर हमारे मूड पर गहरा असर डालती हैं। नतीजा यह है कि हम लगातार थकान, तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इन सबके पीछे एक बड़ा कारण है- हमारे शरीर में 'हैप्पी हार्मोन्स' के स्तर का कम होना।

    वैसे तो योग, मेडिटेशन और नियमित एक्सरसाइज इन हार्मोन्स को बैलेंस करने में बहुत मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी डाइट भी इसमें एक जादुई भूमिका निभा सकती है? जी हां, सही खानपान न सिर्फ आपके स्ट्रेस को दूर भगाता है, बल्कि आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतरीन बनाता है। 

    Foods that increase happy hormones

    (Image Source: AI-Generated) 

    डार्क चॉकलेट

    डार्क चॉकलेट सिर्फ जुबान को स्वाद ही नहीं देती, बल्कि यह एक बेहतरीन 'मूड-बूस्टर' भी है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और थियोब्रोमाइन जैसे तत्व आपके शरीर में एंडॉर्फिन और सेरोटोनिन के लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे आपको तुरंत खुशी का अहसास होता है।

    एवोकाडो

    एवोकाडो गुणों का खजाना है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट, फोलेट और विटामिन बी6 शरीर में डोपामिन और सेरोटोनिन का निर्माण करने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

    नट्स और बीज

    अगर आप स्ट्रेस हार्मोन को कम करना चाहते हैं, तो अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों को अपना स्नैक बनाएं। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये पोषक तत्व न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखकर आपको खुश रहने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    बेरीज

    स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे रसीले फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं। ये फल आपके शरीर में एंडॉर्फिन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे आपका मूड दिन भर अच्छा रहता है।

    ओट्स

    नाश्ते में ओट्स खाना एक शानदार विकल्प है। ओट्स में मौजूद उच्च फाइबर और अच्छे कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाने का काम करते हैं।

    फैटी फिश

    अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियां आपके लिए बेहतरीन हैं। इनमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड डोपामिन और सेरोटोनिन के स्तर को बूस्ट करता है, जो तनाव और डिप्रेशन को मात देने में कारगर है।

    दालें और बीन्स

    भारतीय थाली की जान- चना, मूंग और मसूर की दालें प्रोटीन और 'ट्रिप्टोफैन' से भरपूर होती हैं। ये तत्व शरीर में सेरोटोनिन बनाने में मदद करते हैं। इसका सीधा फायदा यह होता है कि आपका मूड तो बेहतर होता ही है, साथ ही नींद भी गहरी और सुकून भरी आती है।

    प्रोबायोटिक फूड्स

    पेट और दिमाग का गहरा कनेक्शन होता है। किमची, सॉरक्राउट और प्रोबायोटिक योगर्ट जैसे फूड्स में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये आपकी 'गट हेल्थ' को सुधारकर एंडॉर्फिन और सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं।

    केला

    केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में मिलता है। इसमें पोटैशियम और ट्रिप्टोफैन की अच्छी मात्रा होती है, जो डोपामिन और सेरोटोनिन के स्तर को ऊपर उठाकर आपको खुशमिजाज बनाते हैं।

    ग्रीन टी

    दिन भर की थकान और स्ट्रेस को मिटाने के लिए ग्रीन टी एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसमें 'एल-थेनाइन' नाम का अमिनो एसिड पाया जाता है। यह तनाव को दूर कर मूड को तरोताजा बनाता है। अच्छे परिणामों के लिए दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी का सेवन बहुत फायदेमंद माना गया है।

    अपनी तेज रफ्तार जिंदगी में सिर्फ काम के पीछे न भागें, अपनी सेहत और खुशी का भी ध्यान रखें। इन प्राकृतिक और स्वादिष्ट फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और नेचुरल तरीके से अपने 'हैप्पी हार्मोन्स' को चार्ज करें।

    यह भी पढ़ें- रोज की ऐसी 8 आदतें, जिनसे दूर भागता है तनाव और बढ़ता है Happy Hormones का लेवल

    यह भी पढ़ें- तनाव कम करने में मदद करता है हैप्पी हार्मोन्स, जानें किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं इनके लेवल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।