क्या आप भी गलत तरीके से पी रहे हैं पानी? सिरदर्द और ब्लोटिंग से बचना है तो जान लें सही तरीका
गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए सही तरीके से पानी पीना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से पानी पीने से सिरदर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो स ...और पढ़ें

पानी पीने का सही तरीका जानें (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में अक्सर खुद को हेल्दी रखने और शरीर को गर्मी से बचाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स पानी पीने की सलाह देते हैं। इस मौसम में पसीने की वजह से शरीर का ज्यादातर पानी निकल जाता है। ऐसे में खुद को डिहाइड्रेट होने से बचाने के लिए लगातार पानी पीना जरूरी है।
आमतौर पर लोगों का यही मानना है कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी पीते रहना जरूरी है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी पीते रहना ही काफी नहीं है। सही तरीके से पानी पीना ज्यादा जरूरी है। अक्सर लोग बिना सही तरीका जाने ही पानी पीते रहते हैं। ऐसे में मेदांता अस्पताल, नोएडा में डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट की हेड डाइटीशियन निधि सहाय से जानते हैं पानी पीने का सही तरीका-
गलत तरीके से पी रहे हैं पानी?
डॉक्टर बताती हैं कि बहुत से लोग मानते हैं कि पानी पीना आसान है, लेकिन इसे पीने का तरीका असल में आपकी हेल्थ को काफी प्रभावित कर सकता है। एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीना, खासकर बहुत जल्दी-जल्दी, शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स को पतला कर सकता है और ब्लोटिंग या सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
इसी तरह, खाना खाने के तुरंत बाद बड़ी मात्रा में पानी पीने से पेट के एसिड पतले हो जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया में बाधा आ सकती है और शरीर के लिए भोजन को ठीक से पचाना मुश्किल हो जाता है।
खबरें और भी
यह है सबसे आम गलती
डॉक्टर बताती हैं कि एक और आम गलती है, जिसे लोग अक्सर करते हैं- बहुत ज्यादा प्यास लगने का इंतजार करना। प्यास असल में डिहाइड्रेशन का एक देर से नजर आने वाला संकेत है। दिन भर नियमित रूप से पानी न पीने से थकान, ड्राई स्किन, फोकस में कमी और समय के साथ किडनी संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ ही, बार-बार बहुत ठंडा पानी पीने से कुछ लोगों के पाचन और गले पर असर पड़ सकता है।
क्या है पानी पीने का सही तरीका
पानी पीने के सही तरीके के बारे में बताते हुए डॉक्टर ने कहा कि इसे धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए, न कि एक ही बार में गटक जाएं। मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें।
एक बार में बड़ी मात्रा में पानी पीने के बजाय नियमित अंतराल पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिएं। खाने के बाद बहुत ज्यादा पानी पीने से बचना भी बेहतर है, जरूरत पड़ने पर ही छोटे-छोटे घूंट लें। अपने शरीर की बात सुनना और संतुलित आहार लेना शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने का सीक्रेट है।