Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss के लिए दवाओं के भरोसे हैं? रिसर्च कहती है- वजन कम हो न हो, जरूर हो जाएगी 'पोषण' की कमी

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 08:24 AM (IST)

    हालिया शोध के अनुसार, ओजेंपिक जैसी वजन घटाने वाली दवाएं भूख कम करके काम करती हैं। ये दवाएं भोजन की खपत में 16-40% तक कमी लाती हैं। ...और पढ़ें

    वजन कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं? तो हो जाएं सावधान (Image Source: AI-Generated)

    वजन कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं? तो हो जाएं सावधान (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    द कन्वर्सेशन, नई दिल्ली। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। सुबह की सैर से लेकर पसीने छुड़ाने वाली जॉगिंग तक, हर तरीका आजमाते हैं, लेकिन जब इन सब से भी बात नहीं बनती, तो कई लोग वजन कम करने वाली दवाओं का सहारा लेने से भी पीछे नहीं हटते।

    अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो हाल ही में हुए एक शोध की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। इस नई रिसर्च में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि वजन घटाने वाली ये दवाएं आपके शरीर को मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों की राह में बड़ी रुकावट पैदा कर सकती हैं।

    Weight loss drugs

    (Image Source: AI-Generated) 

    कैसे काम करती हैं ये दवाएं?

    शोध में मुख्य रूप से ओजेंपिक (Ozempic), वेगोवी (Wegovy) और मौनजारो (Mounjaro) जैसी वजन घटाने वाली दवाओं का जिक्र किया गया है। ये दवाएं कोई जादू नहीं करतीं, बल्कि ये सीधे आपकी भूख को कम करने का काम करती हैं।

    हमारे शरीर में कुदरती तौर पर एक हार्मोन बनता है जिसे 'ग्लूकागान-लाइक पेप्टाइड-1' (GLP-1) कहा जाता है। इस हार्मोन का मुख्य काम हमारी भूख और पेट भरे होने के अहसास को नियंत्रित करना है। ये वजन घटाने वाली दवाएं बिल्कुल इसी हार्मोन की नकल करती हैं। इन्हें लेने के बाद इंसान को अपना पेट जल्दी भरा हुआ महसूस होने लगता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

    खबरें और भी

    खुराक में भारी कमी और उसका असर

    अध्ययनों के अनुसार, जो लोग इन GLP-1 दवाओं का सेवन करते हैं, उनकी डाइट यानी 'एनर्जी इनटेक' में 16 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक की भारी कमी आ जाती है। भूख न लगने के कारण लोग खाना तो कम कर देते हैं, लेकिन यहीं से असली समस्या शुरू होती है।

    भले ही आपका भोजन कम हो गया हो, लेकिन आपके शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए ऊर्जा की जरूरत तो होती ही है। शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं, मांसपेशियों और सभी अंगों को ठीक से काम करने के लिए हर दिन जरूरी विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। जब भोजन ही कम खाया जाएगा, तो शरीर को ये पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाएंगे।

    शोधकर्ताओं का स्पष्ट रूप से कहना है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त भोजन बेहद जरूरी है। आमतौर पर जब हम सही और पर्याप्त मात्रा में भोजन लेते हैं, तभी हमारे शरीर की विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरतें पूरी होने की संभावना बढ़ती है। दवाओं के सहारे भूख मारकर वजन कम करने से शरीर जरूरी पोषण से वंचित रह सकता है।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले पतला दिखने की होड़, क्या है Mounjaro Brides का ट्रेंड और क्या यह सुरक्षित है?

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज और मोटापा, दोनों को कंट्रोल रखेगा एक इंजेक्शन; पेटेंट हटते ही घटे दाम-बाजार में लेने को मारामारी