Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, ICMR की रिपोर्ट में सामने आई वजह

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 05:56 PM (IST)

    ICMR की हालिया रिपोर्ट बताती है कि भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पश्चिमी जीवनशैली और प ...और पढ़ें

    भारत में बढ़ रहा ब्रेस्ट और मुंह का कैंसर (Picture Credit- AI Generated)

    भारत में बढ़ रहा ब्रेस्ट और मुंह का कैंसर (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय का असर हमारे रहन-सहन और खानपान पर भी दिखने लगा है। इन दिनों हमारी लाइफस्टाइल इतनी ज्यादा बदल चुकी है कि फास्ट फूड, तनाव, देर रात तक जागना और भागदौड़ भरी जिंदगी हमारी रूटीन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। 

    लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आपकी यह लाइफस्टाइल आपकी सेहत पर कैसे असर डाल रही है? हाल ही में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों की एक रिसर्च सामने आई है, जिसने सेहत को लेकर हमारी आंखें खोल दी हैं। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में विस्तार से- 

    बढ़ ब्रेस्ट और ओरल कैंसर के मामले

    ताजा रिपोर्ट में पता चला कि एक तरफ जहां विकसित देशों में कुछ गंभीर बीमारियों के मामले घट रहे हैं, वहीं भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

    cancer report (1)

    सोर्स- ICMR Nine-Data

    रिसर्च के मुताबिक, पिछले दो दशकों में भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों के मुकाबले भारतीयों के लिए यह बढ़ता जा रहा है।

    ब्रेस्ट कैंसर के कारण

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रेस्ट कैंसर बढ़ने का सीधा कनेक्शन हमारी वेस्टर्न होती जीवनशैली से है। शारीरिक मेहनत कम होना, बढ़ता मोटापा, कम उम्र में पीरियड्स का आना, करियर के चलते देर से मां बनना और बच्चों को कम समय तक ब्रेस्ट फीड कराना, ये सभी फैक्टर्स मिलकर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ा रहे हैं।

    खबरें और भी

    cancer report (5)

    (Picture Credit- AI Generated)

    पुरुषों में बढ़ रहा मुंह का कैंसर

    वहीं, अगर बात पुरुषों की करें, तो यहां मुंह का कैंसर तेजी से बड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह कोई नई चीज नहीं, बल्कि उनकी पुरानी आदतें हैं। गुटखा, पान, तंबाकू और शराब की लत आज भी इसके बड़े कारण बने हुए हैं। इनकी लत के चलते 40 की उम्र के बाद पुरुषों में मुंह के कैंसर के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगते हैं।

    cancer report (4)

    (Picture Credit- AI Generated)

    सर्वाइकल कैंसर को लेकर आई खुशखबर

    इस रिपोर्ट में एक अच्छी खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में बहुत तेजी से गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह कामयाबी महिलाओं में बढ़ती जागरूकता, बेहतर पर्सनल हाइजीन (साफ-सफाई) और मेडिकल सुविधाओं में हुए सुधार का नतीजा है।