खाने के बाद सिर्फ एक चम्मच सौंफ खाने से सेहत में होंगे 3 बड़े सुधार, डॉक्टर ने खुद गिनाए फायदे
खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। ...और पढ़ें

क्यों खाने के बाद खानी चाहिए सौंफ? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को खाना खाने के बाद सौंफ खाने की आदत होती है। कई होटलों में भी आपने देखा होगा कि खाने के बाद माउथ फ्रेशनर की तरह सौंफ दी जाती है, लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा फायदेमंद है।
खाने के बाद सिर्फ एक चम्मच सौंफ खाना आपके पाचन के लिए दवा साबित हो सकती है। सौंफ में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके पाचन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इस बारे में गैस्ट्रोएंटीरियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी बता रहे हैं। आइए जानें खाने के बाद सौंफ खाने के 3 फायदे।
पाचन क्रिया में सुधार और गैस से राहत
बहुत हैवी खाना खाने के बाद अक्सर पेट फूलने और भारीपन की समस्या हो जाती है। सौंफ में एनेथोल जैसे नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
सौंफ पेट में गैस को बनने से रोकती है और बनी हुई गैस को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आप अपच या कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक चम्मच सौंफ खाना आपके मेटाबॉलिज्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
पेट की ऐंठन और बेचैनी को कम करना
सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक इफेक्ट होते हैं। कई बार हैवी खाना खाने के कारण आंतों में खिंचाव या पेट में मरोड़ महसूस होने लगती है। सौंफ के बीज पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं, जिससे पेट दर्द और आंतों की परेशानी कम होती है। यह आंतों को शांत कर पाचन को दुरुस्त करती है, जिससे आप खाने के बाद खुद को हल्का महसूस करते हैं। इसलिए अगर खाने के बाद आपको पेंट में ऐंठन या हैवीनेस महसूस होती है, तो एक चम्मच सौंफ खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
सांसों की दुर्गंध से छुटकारा
खाने के बाद मुंह का स्वाद बदलने और ताजगी पाने के लिए सौंफ से बेहतर कुछ नहीं है। सौंफ के बीजों में एरोमेटिक ऑयल पाए जाते हैं, जिनमें नेचुरल एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं। ये तेल मुंह के उन बैक्टीरिया से लड़ते हैं जो दुर्गंध पैदा करते हैं। चबाकर सौंफ खाने से मुंह में लार ज्यादा बनती है, जो न केवल सांसों की बदबू को दूर करता है, बल्कि दांतों और मसूड़ों की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद करता है।