क्या सिगरेट छोड़ते ही सुधरने लगती है दिल की सेहत? डॉक्टर ने बताया स्मोकिंग और हार्ट अटैक का असली कनेक्शन
धूम्रपान न करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि स्मोकिंग नहीं करने से हार्ट अटैक का खतरा कैसे कम हो ...और पढ़ें

धूम्रपान न करने से हार्ट अटैक का रिस्क होता है कम (Image Credit : Canva)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल मनाया जाने वाला No Smoking Day लोगों को धूम्रपान के खतरों के बारे में जागरूक करता है। धूम्रपान छोड़ना एक मुश्किल फैसला हो सकता है, खासकर जब यह आदत लंबे समय से बनी हो। इससे न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि हार्ट अटैक और दिल की अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है।
डॉक्टर आशीष कुमार (सीनियर कंसल्टेंट, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति स्मोकिंग को छोड़ देता है, तो हार्ट अटैक और अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। दरअसल, सिगरेट के जरिए जहरीले केमिकल्स आपके शरीर के अंदर चले जाते हैं, जो आपके खून में मिलकर आपके ब्लड वेसेल्स की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आर्टरीज में फैटी प्लाक तेजी से जमने लगता है, इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। यह धीरे-धीरे खून का रास्ता ब्लॉक कर हार्ट अटैक की वजह बनता है।
स्मोकिंग न करने से शरीर में कौन से बदलाव आते हैं?

(Picture Credit- AI Generated)
स्मोकिंग से दूरी बनाने के बाद शरीर तुरंत खुद को रिपेयर करना शुरू कर देता है। डॉक्टर का कहना है कि सिगरेट छोड़ने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही शरीर में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं। इस दौरान ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य होने लगती है और खून में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल तेजी से कम हो जाता है। इसके अलावा, आने वाले हफ्तों और महीनों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। साथ ही, खून में क्लॉट बनने का खतरा कम हो जाता है, जो अचानक हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण माना जाता है।
हार्ट रिस्क को कैसे करें कम?

(Picture Credit- AI Generated)
डॉ. आशीष के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति एक साल तक स्मोकिंग छोड़ देता है, तो कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा लगभग आधा कम हो जाता है। रेगुलर एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
खबरें और भी
सिगरेट छोड़ना परिवार के लिए भी फायदेमंद
सिगरेट पीना सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नुकसान, बल्कि आपके आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी हानिकारक साबित होता है। अगर आप अक्सर घर में स्मोकिंग करते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों में भी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सिगरेट से दूरी बनाना परिवार की सेहत की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।