थाली में रखा खाना नहीं, आपके खाने का तरीका दे रहा कैंसर को न्योता! डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कैंसर दुनियाभर में एक जानलेवा बीमारी है। अक्सर लोग सिर्फ खानपान पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक नई रिसर्च और डॉक्टर के अनुसार, आपके खाने का तरीका भी कैंसर ...और पढ़ें

आपके खाने का तरीका बढ़ा रहा है कैंसर का जोखिम डॉक्टर ने किया खुलासा (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर दुनियाभर में कई लोगों को अपना शिकार बना रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है, जिसकी पहचान अक्सर देर से होती है और कई बात यह मौत का कारण भी बन जाती है। इसलिए लोगों के इसके बारे में जागरूक करने के मकसद से हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है।
भले ही कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन इससे बचाव करना मुमकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। अक्सर आपने सुना होगा कि कैंसर से बचने के लिए हरी सब्जियां खानी चाहिए और जंक फूड से बचना चाहिए, लेकिन नई रिसर्च बताती है कि आप 'क्या' खाते हैं, इसके साथ-साथ यह भी बहुत जरूरी है कि आप 'कैसे' खाते हैं।
ईटिंग हैबिट्स और कैंसर का कनेक्शन
इस बारे में विस्तार से जानने के लिए मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर और हेड डॉ. सज्जन राजपुरोहित से बात की। उन्होंने बताया कि सिर्फ हमारा खानपान ही नहीं, बल्कि आपकी खाने की गलत आदतें भी अनजाने में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने खाने की उन 3 आदतों के बारे में बताया गया है, जिन्हें आपको आज ही सुधार लेना चाहिए:
बहुत जल्दी-जल्दी खाना
जब हम ठीक से चबाए बिना जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो इससे हमारे दिमाग को यह सिग्नल मिलने में देर लगती है कि पेट भर गया है। इसकी वजह से हम नतीजतन यह होता है कि हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इससे वजन बढ़ता है और मोटापा आता है, जो कई तरह के कैंसर जैसे पेट, आंत और गर्भाशय का कैंसर का बड़ा कारण माना जाता है। जल्दी खाने से ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ता है, जो शरीर के लिए ठीक नहीं है।
खबरें और भी
भूख से ज्यादा खाना
जरूरत से ज्यादा खाने से शरीर में, खासकर पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। शरीर में जमा यह एक्सट्रा फैट ऐसे हानिकारक केमिकल छोड़ता है, जो अंदरूनी सूजन (Inflammation) पैदा करते हैं। लंबे समय तक रहने वाली यह सूजन शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाती है, जिससे कैंसर पनपने का डर बढ़ जाता है।
बेसमय खाना
हमारे शरीर की अपनी एक घड़ी (Body Clock) होती है, जो पाचन और रिपेयरिंग का काम संभालती है। जब हम बेसमय खाना खा लेते हैं, तो यह सिस्टम गड़बड़ा जाता है। इससे शरीर खुद को ठीक से रिपेयर नहीं कर पाता और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
खाना खाने का सही तरीका क्या है?
- खाना धीरे-धीरे और चबाकर खाएं।
- पेट भरने का अहसास होते ही रुक जाएं।
- रोजाना खाने का एक निश्चित समय तय करें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 50 के बाद ही नहीं, कम उम्र में भी हो सकता है ओवेरियन कैंसर, डॉक्टर दूर किए इससे जुड़े 5 मिथक