Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 संकेत बताते हैं, चीख-चीखकर मदद की गुहार लगा रहा है आपका शरीर! अभी नहीं संभले; तो होगा बड़ा नुकसान

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 09:02 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर आपको छोटे-छोटे संकेतों के जरिए बताता है कि उसे क्या चाहिए या कहां दिक्कत हो रही है? जी हां अक्सर हम इन संकेतों को नजरअं ...और पढ़ें

    शरीर में नजर आने वाले 5 संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज (Image Source: Freepik)
    शरीर में नजर आने वाले 5 संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. शरीर में नजर आने वाले कुछ संकेत खतरे की घंटी हो सकते हैं।
    2. इन्हें पहचानकर वक्त रहते संभल जाना बेहद जरूरी होता है।
    3. डॉक्टर ने इन समस्याओं को सुधारने के कुछ टिप्स भी बताए हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आपका शरीर आपसे क्या कहने की कोशिश कर रहा है? बता दें, अक्सर हम कुछ ऐसे लक्षणों (Body Warning Signs) को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

    दरअसल, इन्हीं संकेतों के जरिए आपका शरीर लगातार आपसे बातचीत करता रहता है, आपको बताता है कि कब उसे आराम चाहिए, कब उसे पोषण की जरूरत है और कब उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर आप इन संकेतों को पहचानना सीख जाएं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और एक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं। आइए जानें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Austin Lake (@dr.austin.lake)

    ब्रेन फॉग

    क्या आपको अक्सर चीजें याद रखने में दिक्कत होती है? क्या आपका ध्यान बार-बार भटकता है और आप किसी काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाते? अगर हां, तो बता दें कि इसे ही "ब्रेन फॉग" कहते हैं। यह खराब नींद, ब्लड शुगर का असंतुलन और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़े हुए स्तर के कारण हो सकता है।

    इसे कैसे ठीक करें?

    • सुबह जल्दी धूप में निकलें।
    • अपने खाने में प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें।
    • रात में सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।

    8 घंटे सोने के बाद भी थकान

    अगर आप रात को 8 घंटे की पूरी नींद लेते हैं, लेकिन सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह नॉर्मल नहीं है। इसका मतलब है कि आपका शरीर ठीक से रिकवर नहीं हो पा रहा है। दरअसल, रात में कोर्टिसोल का हाई लेवल और मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) की कमी आपकी गहरी नींद को बाधित कर सकती है।

    खबरें और भी

    इसे कैसे ठीक करें?

    • शाम होने के बाद अपने घर की लाइटें डिम कर दें।
    • सोने से 2-3 घंटे पहले खाना बंद कर दें।
    • अपने शरीर को जरूरी मिनरल्स दें जो एड्रेनल ग्लैंड्स को सपोर्ट करते हैं।

    यह भी पढ़ें- शरीर में नजर आ रहे हैं 8 लक्षण, तो समझ जाएं सड़ने लगा है लिवर; दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

    सुबह भूख न लगना

    क्या आपको सुबह उठते ही भूख नहीं लगती? यह एक संकेत है कि आपका नर्वस सिस्टम स्ट्रेस में है। बढ़ा हुआ कोर्टिसोल आपकी भूख के संकेतों को दबा रहा है।

    इसे कैसे ठीक करें?

    • सुबह हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
    • नाश्ते से पहले गुनगुना नींबू पानी पिएं।
    • यह आपकी सर्कैडियन रिदम को ठीक करने में मदद करेगा।

    हाथ-पैर ठंडे रहना

    अगर आपके हाथ और पैर अक्सर ठंडे रहते हैं, तो यह थायराइड हार्मोन के कम उत्पादन और धीमी मेटाबॉलिज्म का संकेत हो सकता है।

    इसे कैसे ठीक करें?

    • अक्सर पौष्टिक खाना खाएं और खाना छोड़ें नहीं।
    • अपने खाने में आयोडीन, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल करें जो थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करते हैं।

    मूड में उतार-चढ़ाव

    क्या आप अक्सर उदास महसूस करते हैं या किसी काम में मन नहीं लगता? अगर हां, तो आपका मूड केवल आपके दिमाग में नहीं होता। यह आपके शरीर के माइटोकॉन्ड्रिया, आपके मिनरल्स और आपकी सुबह की दिनचर्या से भी जुड़ा होता है।

    इसे कैसे ठीक करें?

    • रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें।
    • मैग्नीशियम का सेवन करें।
    • धूप में समय बिताएं और लोगों से मिलें।

    यह भी पढ़ें- कभी सोचा है नाखून भी हो सकते हैं सेहत का 'रिपोर्ट कार्ड'? 10 Warning Signs पहचानना है बेहद जरूरी