बड़ी खुशियों के इंतजार में पीछे न छूट जाएं ये छोटे पल, पॉजिटिव रहने के लिए बनाएं अपनी 'गुड लिस्ट'
रोजमर्रा की भागदौड़ में छोटे खुशी के पलों को अक्सर हम भूल जाते हैं, लेकिन गुड लिस्ट बनाने की आदत से आप अपनी जिंदगी को पॉजिटिविटी से भर सकते हैं। ...और पढ़ें

आज से शुरू करें गुड लिस्ट बनाने की आदत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि रोजमर्रा की भागदौड़ और काम के चक्कर में हम छोटे-छोटे पलों की खुशियों को भूल जाते हैं। हम सिर्फ बड़ी खुशखबरी का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लाने वाले छोटे-छोटे पलों को नोट करना आपकी जिंदगी को पॉजिटिविटी से भर सकती है।
जी हां, ये एक बहुत ही सिंपल सी आदत है, जो आपकी मेंटल हेल्थ और लाइफ क्वालिटी में बड़े सुधार ला सकती है। इसके लिए आपको अपनी एक गुड लिस्ट बनानी होगी, जिसमें हर दिन की एक या दो ऐसी बातें लिखनी हैं, जिन्हें सोचकर आपको खुशी हो।
इस लिस्ट में आप फेवरेट कॉफी पीने से पसंदीदा म्युजिक सुनने जैसी बात भी लिख सकते हैं। बस ऐसे पल लिखने हैं, जिसके बारे में सोचकर आपको अच्छा महसूस हो रहा हो। अगर आप इस छोटी-सी आदत को अपना लें, तो आपको कुछ लाजवाब फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें गुड लिस्ट बनाना कैसे फायदेमंद साबित बो सकता है।
छोटे खुशी भरे पलों को नोटिस करना
गुड लिस्ट बनाने की आदत आपको रोजमर्रा के उन खूबसूरत पलों और अच्छी बातों को पहचानने में मदद करती है, जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं। हालांकि, असल में खुशी इन्हीं छोटी-छोटी बातों से मिलती है। जब आप इन बातों को लिखते हैं, तो आपका दिमाग फिर से उन पलों को याद करता है और आपको अच्छा महसूस होता है।
खबरें और भी
पॉजिटिविटी बढ़ना
जब आप गुड लिस्ट बनान की आदत अपनाते हैं, तो शुरुआत में हो सकता है कि आपको रोज की अच्छी और खुशी भरी बातों को सोचने में मुश्किल हो, लेकिन धीरे-धीरे हमारा दिमाग इसी तरह काम करने लग जाता है। इस आदत को अपनाने से आपका दिमाग खुद ऐसे पलों को नोटिस करने लगेगा, जो आपके गुड लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। इससे आपका ध्यान अपनी परेशानियों पर कम और पॉजिटिव एक्सपीरिएंस पर ज्यादा जाता है। पॉजिटिव सोच विकसित करने का ये एक अच्छा तरीका है।
मानसिक शांति मिलना
दिनभर की अच्छी बातों को याद करने से आपको खुशी का एहसास होता है और दिमाग शांत होता है। रोजमर्रा का स्ट्रेस कम करने का ये एक बेहतरीन तरीका है। इससे आपके मन को तसल्ली मिलती है कि आज का दिन वाकई अच्छा था और अपने-आप आपका स्ट्रेस कम होने लगता है।
जिंदगी में कैसे उतारें ये आदत?
गुड लिस्ट बनाने के लिए एक अलग से नोट पैड रखें, जिसमें आप रोज की अच्छी और खुशनुमा बातें लिखेंगे। रोज सोने से पहले इस नोट पैड में एक या दो बातें लिखना शुरू करें। अगर शुरुआत में आपको ये काम मुश्किल लगे, तो आप सिर्फ एक बात से शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी और आप आसानी से रोज के खुशियों भरे पल को पहचानने लग जाएंगे।