Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नींबू निचोड़ने के बाद कहीं आप भी तो नहीं फेंक देते छिलके? इसके फायदे जानकर आज से ही कर लेंगे स्टोर

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    नींबू के छिलके जिन्हें अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, वे कई घरेलू कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    नींबू के छिलकों को कचरा समझने की भूल न करें (AI Generated Image)

    नींबू के छिलकों को कचरा समझने की भूल न करें (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नींबू का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है। चाय, सलाद, खाने में और ब्यूटी से जुड़े कई घरेलू नुस्खों में इसके रस का इस्तेमाल किया जाता है और छिलके को फेंक दिया जाता है। जबकि नींबू का छिलका भी काफी काम आ सकता है। 

    इसलिए अगली बार नींबू का रस निचोड़ने के बाद इसके छिलके को फेंकने के बजाय काम में ला सकते हैं। आइए जानें नींबू के छिलकों का इस्तेमाल आप किन-किन कामों में कर सकते हैं। 

    कैसे इस्तेमाल करें नींबू का छिलका?

    • नेचुरल क्लीनर- नींबू के छिलकों को विनेगर में डालकर कुछ दिनों तक रखें। ये नेचुरल कॉम्बीनेशन एक नेचुरल क्लीनर बन जाएगा, जिससे किचन स्लैब, सिंक और बर्तनों पर जमा चिकनाई आसानी से साफ की जा सकती है।
    • फ्रिज फ्रेशनर- अगर आपके फ्रिज से बदबू आती है तो उसमें नींबू के छिलकों का छोटा कटोरा रख दें। यह नेचुरल फ्रेशनर की तरह काम करके ताजगी फैलाएगा।
    • स्किन केयर- नींबू के छिलकों को सुखाकर पीस लें और उसमें दही या गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार करें। यह स्किन को क्लीन करने, ऑयल हटाने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
    • टी में फ्लेवर- छिलकों को सुखाकर चाय में डालें। इससे चाय का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं।
    • माउथ फ्रेशनर- सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें सेंधा नमक मिलाएं और दांतों पर मसाज करें। यह नेचुरल माउथ फ्रेशनर है, जो सांसों की बदबू दूर करने में असरदार है।
    • गार्डनिंग में मददगार- नींबू के छिलकों को मिट्टी में डालने से पौधों को नेचुरल फर्टिलाइजर मिलता है। साथ ही यह मिट्टी में मौजूद कीड़े-मकौड़ों को भी दूर रखता है।
    • हेयर केयर- नींबू छिलके का पेस्ट दही में मिलाकर बालों में लगाएं। यह रूसी कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है।
    • कुकिंग में जेस्ट- नींबू के छिलकों का बारीक कसा हुआ हिस्सा केक, कुकीज, सलाद या पास्ता में डालें। इससे डिश का स्वाद और खुशबू दोनों निखर जाते हैं, लेकिन ताजे छिलके का इस्तेमाल करें। 
    • नेल व्हाइटनर- गुनगुने पानी में नींबू के छिलके डालकर उसमें हाथ-पैर डुबोएं। इससे नाखूनों का पीलापन कम होता है और वे नेचुरली शाइन करते हैं।
    • रूम फ्रेशनर- नींबू के छिलकों को पानी में उबालें और उसमें दालचीनी या लौंग डालें।ये कॉम्बीनेशन घर में नेचुरल और सुकूनदायक खुशबू फैलाता है।