Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूखने लगा है कढ़ी पत्ते का पौधा? इन आसान उपायों से महीने भर में नई पत्तियों से भर जाएगा गमला

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 03:21 PM (IST)

    कढ़ी पत्ते के पौधे को सूखने से बचाने और घना बनाने के लिए कई आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे घना बनाएं अपने कढ़ी पत्ते का पौधा? (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    कैसे घना बनाएं अपने कढ़ी पत्ते का पौधा? (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रसोई में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में होता है। खाने के साथ-साथ बालों की देखभाल में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए कई लोग अपनी बालकनी में कढ़ी पत्ते का पौधा लगाते हैं। हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका पौधा सूखने लगा है या घना नहीं हो रहा। 

    अगर आपके पौधे के साथ भी ये परेशानी है, तो घबराएं नहीं। कुछ आसान उपायों से आप अपने कढ़ी पत्ते के पौधे को फिर से हरा-भरा और घना बना सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये उपाय। 

    परेशानी की जड़ पहचानें

    अगर पौधा सूख रहा है या बढ़ नहीं रहा, तो हो सकता है आप कुछ गलतियां कर रहे हैं, जैसे- जरूरत से ज्यादा पानी देना। गर्मी के मौसम में ये गलती अक्सर लोग करते हैं, लेकिन पौधे की मिट्टी हमेशा गीली रहने से जड़ें सड़ने लगती हैं। 

    साथ ही, पौधे को रोज 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। अगर सही धूप न मिले, तो भी पौधा बढ़ना बंद कर देता है। 

    प्रूनिंग करें

    पौधे को घना बनाने के लिए प्रूनिंग बहुत जरूरी है। अगर कढ़ी पत्ते का पौधा सिर्फ डंडी की तरह बढ़ रहा है और ज्यादा पत्तियां नहीं आ रहीं, तो उसकी ऊपर की टहनी को 2-3 इंच काट दें। जहां से आप काटेंगे, वहां से नई शाखाएं निकलेंगी और पौधा घना बनेगा। साथ ही, सूखी और पीली पत्तियों को तुरंत हटा दें। 

    छाछ या खट्टा दही डालें

    कढ़ी पत्ते को बढ़ने के लिए एसिडिक मिट्टी चाहिए होती है। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच खट्टा दही या छाछ मिलाकर पौधे की जड़ों में डालें। इससे मिट्टी का पीएच लेवल सुधरेगा और पौधा तेजी से बढ़ने लगेगा। ऐसा हफ्ते में एक बार करें। 

    खबरें और भी

    एप्सम सॉल्ट छिड़कें

    महीने में एक बार एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट घोलें और इसे पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करें और थोड़ा जड़ों में भी डालें। इस नमक में मौजूद मैग्नीशियम पौधों की ग्रोथ में मदद करता है। 

    गोबर की खाद 

    महीने में एक बार पौधे की मिट्टी की गुड़ाई करके ढीला करें, ताकि जड़ों को ऑक्सीजन मिलता रहे। इस दौरान मिट्टी में दो मुट्ठी गोबर की खाद डालें। इससे पौधे की जड़ों को नाइट्रोजन मिलता है और पौधा हरा-भरा बना रहता है।   

    पानी देने का नियम बदलें

    कढ़ी पत्ते के पौधे को पानी तभी दें, जब उसके गमले की मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी महसूस हो। साथ ही, गमले के नीचे का छेद चेक कर लें, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाए। 

    चावल का पानी दें

    जब भी आप चावल या धोएं, तो उस बचे हुए पानी को फेंकने के बजाय कढ़ी पौधे में डाल दें। चावल के पानी का स्टार्च पौधे के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।