बाथरूम की जिद्दी गंदगी से हैं परेशान? नींबू के इन आसान हैक्स से तुरंत साफ होंगे पानी के दाग और बदबू
बाथरूम के जिद्दी दाग और बदबू हटाने में नींबू के कुछ आसान हैक्स काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ...और पढ़ें

नींबू से साफ होंगे बाथरूम के जिद्दी दाग (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर अपने पूरे घर की सफाई करते हैं, लेकिन बाथरूम की सफाई और गंध पर उतना ध्यान नहीं देते। साफ और खुशबूदार बाथरूम आपके घर में पॉजिटिव वाइब्स लाता है। नींबू एक ऐसा नेचुरल इंग्रेडिएंट है जो न केवल गंदगी और दाग हटाने में मदद करता है, बल्कि ताजगी भरी खुशबू भी देता है। आइए जानते हैं नींबू के कुछ आसान और असरदार तरीके जिनसे आप अपने बाथरूम को चमकदार और खुशबूदार बना सकते हैं।
नींबू से करें बाथरूम की सफाई
- टाइल्स और फर्श को चमकाएं- नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड टाइल्स और फर्श पर जमे दाग-धब्बों को आसानी से हटाता है। नींबू के रस में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर टाइल्स पर रगड़ें। इससे जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे और टाइल्स में नई जैसी चमक आ जाएगी।
- सिंक और वॉश बेसिन को क्लीन करें- वॉश बेसिन पर अक्सर साबुन और पानी के दाग जम जाते हैं। नींबू के रस से इन्हें रगड़कर साफ करें। न सिर्फ दाग हटेंगे बल्कि एक फ्रेश लेमन जैसी खुशबू भी आएगी।
- टॉयलेट सीट की सफाई- टॉयलेट सीट पर दाग और बैक्टीरिया को हटाने के लिए नींबू का रस और नमक का इस्तेमाल करें। इस कॉम्बीनेशन से सीट को रगड़ें और कुछ देर बाद पानी से धो लें। इससे कीटाणु खत्म होंगे और बदबू भी दूर होगी।
- बाथरूम की बदबू दूर करें- नींबू की स्लाइस को बाथरूम के किसी कोने में रखें। यह नेचुरल फ्रेशनर की तरह काम करेगा और बदबू को तुरंत दूर कर देगा।
- शावर हेड की क्लीनिंग- शावर हेड में अक्सर कैल्शियम और गंदगी जमा हो जाती है जिससे पानी का फ्लो कम हो जाता है। शॉवर हेड को नींबू के रस वाले पानी में डुबोकर कुछ देर छोड़ दें और फिर साफ करें। इससे ब्लॉकेज दूर होगी और पानी आसानी से निकलेगा।
- ग्लास की चमक- बाथरूम के शीशे और ग्लास पर वॉटर स्पॉट्स जल्दी जम जाते हैं। नींबू के रस और पानी के मिक्स से इन्हें पोंछें। इससे शीशे और ग्लास बिल्कुल साफ और चमकदार हो जाएंगे।
- ड्रेन की सफाई- बाथरूम का ड्रेन अगर जाम हो रहा हो या बदबू आ रही हो, तो उसमें नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालें। यह न केवल जाम को खोल देगा बल्कि ड्रेन से आने वाली गंध को भी खत्म करेगा।
- हैंडवॉश की तरह इस्तेमाल- अगर सफाई करते वक्त आपके हाथों में बाथरूम की गंध रह जाती है, तो हाथों पर नींबू का रस रगड़ लें। इससे गंध तुरंत खत्म होगी और हाथ भी सॉफ्ट बनेंगे।
घर के बाकी हिस्सों की सफाई जितनी जरूरी है, उतनी ही बाथरूम की भी। नींबू का नेचुरल एसिडिक गुण न केवल दाग-धब्बे और बैक्टीरिया को हटाता है, बल्कि एक नेचुरल फ्रेशनर की तरह काम करता है।