Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने घरों में क्यों बनाया जाता था चबूतरा? इसके कारण जानकर आप भी मानेंगे बड़े-बुजुर्गों की सोच का लोहा

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

    पुराने घरों के मुख्य दरवाजे के बाहर चबूतरा बना होता था। ये चबूतरा पुराने घरों का अहम हिस्सा होता था। ...और पढ़ें

    पुराने घरों में जरूर बनाए जाते थे चबूतरे (AI Generated Image)

    पुराने घरों में जरूर बनाए जाते थे चबूतरे (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पुराने घरों में दरवाजे के सामने चबूतरा बना होता था। ये ऊंचा प्लैटफॉर्म पुराने घरों के सबसे अहम हिस्सों में से एक माना जाता था। इसलिए आप हमारी दादी-नानी या उनके पहले की पीढ़ी के घर देखेंगे, तो आपको चबूतरा जरूर देखने मिलेगा। 

    हालांकि, आज के घरों से चबूतरा गायब हो चुका है, लेकिन पुराने घरों में इसे जरूर बनाया जाता था। घर को इस तरह बनाने के पीछे काफी व्यवहारिक कारण छिपे होते थे, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानें क्यों पुराने घरों के बाहर चबूतरा बनाया जाता था।   

    लोगों के मिलने-जुलने की जगह

    पुराने समय में आज की तरह लोग फेसबुक या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बात नहीं किया करते थे। न ही उस वक्त मनोरंजन के लिए सभी घरों में टीवी हुआ करते थे। ऐसे में अपना दिल बहलाने के लिए लोग शाम को इकट्ठा हुआ करते और देश-दुनिया की बातें करके अपना दिल बहलाते थे। घर का चबूतरा वहीं जगह हुआ करता था, जहां शाम को लोग इकट्ठा होते थे। इसलिए चबूतरा लोगों के मिलने-जुलने का पॉइन्ट हुआ करता था। 

    घर की प्राइवेसी

    अगर कोई अजनबी घर आया है या काम के सिलसिले में कोई घर आया है, तो उसे सीधा घर के अंदर ले जाने के बजाय घर के चबूतरे पर बैठाया जाता था। इससे घर के अंदर प्राइवेसी बनी रहती थी, खासकर महिलाओं की। उन्हें अपने काम छोड़कर घूंघट नहीं करना पड़ता और वो अपने काम भी आराम से कर पाती थीं। इसलिए घर के आगे चबूतरा बनाया जाता था, ताकि बाहरी मेहमानों को बैठाया जा सके। 

    खबरें और भी

    घर के कामों की भी जगह

    चबूतरा सिर्फ मेहमानों या शाम को मर्दों के बैठने की जगह नहीं था। घर की महिलाएं भी अपने रोजमर्रा के कामों के लिए चबूतरे का इस्तेमाल करती थीं। बाहर बैठकर अनाज साफ करने, सर्दियों में धूप सेकने या दोपहर में इकट्ठा होकर हंसी-मजाक करने के लिए भी चबूतरे का इस्तेमाल किया जाता था।

    सुरक्षा से जुड़े कारण

    घर के बाहर बना ऊंचा चबूतरा घर में बारिश का पानी या कीचड़ आने से रोकता था। इससे घर गंदा नहीं होता। साथ ही, ऊंचा चबूतरा घर में रेंगने वाले कीड़ों को आने से भी रोकता था। इसलिए चबूतरा घर की सुरक्षा में भी योगदान निभाता था।