Assembly Election 2026: बंगाल में दो और तमिलनाडु, असम, केरल में एक चरण में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे
Assembly Election 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 824 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में तारीखों का एलान कर दिया है।

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों की मतदान की तारीखों का एलान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।
Puducherry Election Date: पुडुचेरी में 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

केरल और पुडुचेरी में एक साथ 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे और नतीजों का एलान सभी राज्यों का 4 मई 2026 को किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Kerala Election Dates: 9 अप्रैल को केरल में मतदान, 4 मई को नतीजों का एलान

चुनाव आयोग ने रविवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। केरल में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे और नतीजों का एलान 4 मई को होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
असम चुनाव 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को रिजल्ट

असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीख ऐलान हो गया है, असम में वोटिंग 9 अप्रैल को 1 चरण में होंगे और जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान

Assam Assembly Election 2026: असम में 31 हजार पोलिंग बूथ
सीईसी ने बताया कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा पांचों राज्यों में ईवीएम में उम्मीदवारों की कलर तस्वीरें होंगे।
5 राज्यों में 25 लाख चुनावी अफसर तैनात होंगे: CEC
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, "हमने पांचों राज्यों के लिए 25 लाख अफसरों की तैनाती की है। इसमें 8.5 लाख सुरक्षा बल भी तैनात होंगे। इसमें 2 लाख 18 हजार पोलिंग बूथ तैयार किया जाएगा।"
5 राज्यों में 17.4 करोड़ लोग वोट करेंगे: CEC
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हमने पांच राज्यों में चुनाव कराने के लिए सभी पार्टियों से सुझाव लिया है। इस चुनाव में सभी पांच राज्यों से 17 करोड़ 40 लाख लोग वोट डालेंगे।
चुनाव की तारीखों से ठीक पहले सीएम ममता का बड़ा एलान
चुनाव तारीखों की घोषणा के ठीक पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरोहित और इमाम भत्ता 500 बढ़ाकर दो हजार रुपये किया।
किस राज्य में कितनी सीटें?
- पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं।
- तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं।
- असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।
- केरल विधानसभा में कुल 140 निर्वाचित सीटें हैं।
बंगाल में बीजेपी का फोकस
बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी बंगाल में सत्ता हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी अपनी सरकार को बरकरार रखने को कोशिश में है।
बंगाल में बीजेपी का फोकस
बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी बंगाल में सत्ता हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी अपनी सरकार को बरकरार रखने को कोशिश में है।
चुनाव आयोग निभाएगा अपना कर्तव्य
ECI द्वारा पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "चुनाव आयोग अपना कर्तव्य निभाएगा। देखते हैं। हम इंतजeर कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वे सरकार के निर्देशों के अनुसार अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम तारीखों का इंतज़ार करेंगे। देखते हैं कि वे क्या करते हैं।"
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बयान
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, 'हम इसका स्वागत करते हैं। हम इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसकी घोषणा बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि आपके बारे में पहले से ही बहुत संदेह हैं, लेकिन कम से कम इतनी बेशर्मी से घोषणा न करें। प्रधानमंत्री लगातार घोषणाएं करते रहते हैं और फिर अचानक आपको तारीखों की घोषणा करने का ख्याल आता है।
किस राज्य में कब खत्म होगा कार्यकाल
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।
पांच राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता
बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम 4 से पांच बजे के बीच होगा। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगा।
Assembly Elections 2026 Date: कम चरणों में पूरी होगी मतदान की प्रकिया
ऐसा बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बार कम चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी करने पर विचार कर रहा है। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन इस बार इसे कम करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने जारी की सूची
आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।