ड्रोन से आए हथियार, अमृतसर में नशा मुक्ति केंद्र का चालक गिरफ्तार; सिविल सर्जन ऑफिस का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड
अमृतसर पुलिस ने ड्रोन के जरिए आए हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर सात विदेशी पिस्तौल, सात मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए। नशा मु ...और पढ़ें

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।
HighLights
अमृतसर पुलिस ने हथियार सप्लाई गिरोह के दो सदस्य पकड़े।
ड्रोन से गिराए गए सात पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।
नशा मुक्ति केंद्र संचालक की फंडिंग की होगी जांच।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सात पिस्तौल, सात मैगजीन और चालीस कारतूस बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। सारे हथियार पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए भारतीय हद में गिराए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है।
पकड़ा गया गुरबाज सिंह भाई मंझ सिंह इलाके में नशा छुड़ाओ केंद्र भी संचालित कर रहा है। पुलिस लाइन में बुधवार की शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी रविंदर पाल सिंह ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन के थाना भिखीविंड के अधीन पड़ते गांव सुर सिंह गांव निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा (33) और तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह इलाके में रहने वाले गुरबाज सिंह (26) के रूप में बताई है।
यह भी पढ़ें- होशियारपुर में दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे, महिला को धमकाकर लूटे सोने के गहने; पुलिस जांच में जुटी
आरोपी पर पहले भी दर्ज है मामला
इंस्पेक्टर अमोलक सिंह को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित हथियारों की सप्लाई करने निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे धर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल सात विदेशी पिस्तौल, सात मैगजीन और चालीस कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर यहां पंजाब के गैंग्सटरों को हथियारों की सप्लाई कर रहा है।
पूछताछ में पता चला कि सुरजीत सिंह राणा के खिलाफ अगस्त-2025 में थाना भिखीविंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का केस दर्ज है। आरोपित पुलिस को वांछित है। उसके साथी के कब्जे से पांच हजार नशे को गोलियां बरामद की गई थीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- एक्टर सोनू सूद ने 'छत आपकी-जिम्मेदारी हमारी' अभियान से बाढ़ पीड़ितों को दी राहत, 180 परिवारों को मिला पक्का घर
नशा छुड़ाओ केंद्र की जांच होगी
सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गुरबाज सिंह तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह इलाके में पिछले कुछ दिनों से नशा छुड़ाओ केंद्र भी चला रहा है। इसे लेकर आर्थिक जांच भी करवाई जाएगी कि गुरबाज सिंह को नशा छुड़ाओ केंद्र को चलाने के लिए फंड कहां से मिल रहे थे। इस मामले में सिविल सर्जन कार्यालय को भी लिखा जा रहा है। दोनों आरोपितों की मोबाइल डिटेल्स और लोकेशंस इत्यादि की भी जांच करवाई जा रही है।