Punjab Weather: सुस्त पड़ा मानसून, अगले पांच दिन भारी बारिश के आसार नहीं; उमस और गर्मी फिर बढ़ाएगी परेशानी
पंजाब में मानसून फिलहाल सुस्त पड़ गया है। अगले पांच दिन किसी तरह का मौसम अलर्ट नहीं है। अधिकांश जिलों में केवल हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब में मानसून की रफ्तार हुई धीमी।
अगले पांच दिन भारी बारिश के आसार नहीं।
जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं, वहां बढ़ेगी उमस।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी ताजा कृषि-मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान अधिकांश जिलों में केवल हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना है।
ऐसे में जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी, वहां लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, बठिंडा, मानसा और मोहाली जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या चेतावनी जारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर PCR चढ़ाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल के बाद एक्शन