Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: फिर धीमा पड़ा मानसून, आज से घटेगी बारिश; अब उमस करेगी परेशान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ रही है। गुरुवार से बारिश सीमित रहेगी। अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी हुई।

    2. गुरुवार से बारिश का दायरा सिमटेगा, उमस बढ़ेगी।

    3. हिमाचल से सटे जिलों में ही हल्की बारिश संभव।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से प्रदेश में बारिश का दायरा लगातार सिमटने लगेगा। अगले चार दिनों में केवल हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों और कुछ पूर्वी इलाकों में ही हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि मालवा और पश्चिमी पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

    बारिश कम होने के साथ ही लोगों को फिर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार पंजाब के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली। वहीं कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। कल राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें- 'चन्नी पर सौपेंगे गोपनीय रिपोर्ट, आला कमान के हाथ में अंतिम फैसला'; कांग्रेस में गुटबाजी पर बोले भूपेश बघेल  

    हिमाचल से सटे जिलों में बारिश के बने आसार

    वीरवार (6 अगस्त): मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूरे प्रदेश में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पठानकोट में भी कई स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

    अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा में केवल एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

    शुक्रवार (7 अगस्त): शुक्रवार से मानसून और कमजोर पड़ जाएगा। अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    इसके विपरीत तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।

    शनिवार (8 अगस्त): शनिवार को केवल गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    मालवा के अधिकांश जिले, जिनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर और तरनतारन शामिल हैं, पूरी तरह शुष्क रहेंगे।

    रविवार (9 अगस्त): रविवार को मानसून का प्रभाव और कम हो जाएगा। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बाकी अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले, निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम; कर्मचारियों और युवाओं को भी बड़ी राहत

    बुधवार को कैसा रहा मौसम

    बुधवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

    खबरें और भी

    विभिन्न जिलों के अनुसार दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस प्रकार है:

    जिला / क्षेत्र अधिकतम तापमान (°C)
    बठिंडा (हवाई अड्डा) 39.2
    फाजिल्का 37.1
    फिरोजपुर 36.3
    बठिंडा (एएमएफयू) 36.0
    चंडीगढ़ 35.2
    पटियाला 35.0
    भाखड़ा क्षेत्र 34.9
    पठानकोट 33.9
    तरनतारन 33.7
    मोहाली 33.6
    कपूरथला 33.3
    रूपनगर 33.2
    गुरदासपुर 33.0
    संगरूर 33.0
    जालंधर 32.9
    अमृतसर 32.8
    लुधियाना 32.7
    होशियारपुर 32.5

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक पंजाब में किसी बड़े बारिश तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है और नमी अधिक रहने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें- पटियाला में गुरुद्वारे से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, छह साल की बच्ची की मौत; 25 लोग हुए घायल