बरनाला के स्कूल प्रिंसिपल का फोन हैक; शिक्षा विभाग के कूरियर का झांसा देकर बनाया साइबर ठगी का शिकार
बरनाला में साइबर ठगों ने सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और रिटायर्ड प्रिंसिपल को निशाना बनाया है। अज्ञात व्यक्तियों ने ब्लू डार्ट कंपनी या शिक्षा विभाग क ...और पढ़ें

रिटायर्ड प्रिंसिपल राकेश कुमार गर्ग।
HighLights
साइबर ठगों ने बरनाला के प्रिंसिपलों को बनाया निशाना।
कूरियर के बहाने फोन हैक कर डेटा चुराया गया।
मामले की शिकायत साइबर ऑफिस बरनाला में दर्ज।
हेमंत राजू, बरनाला। ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, अब साइबर ठगों ने बरनाला जिले के कई सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और रिटायर्ड प्रिंसिपल को अपना निशाना बनाया है। जिसके बाद कई स्कूल प्रिंसिपल के फोन पर ब्लू डार्ट कंपनी के नाम से अज्ञात व्यक्तियों के कॉल आने के बाद फोन हैक कर लिए गए और डेटा चोरी कर लिया गया।
जानकारी देते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के बरनाला के प्रिंसिपल हरीश बंसल ने बताया कि उन्हें किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया था। जिस पर हिंदी में बात करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि आपके शिक्षा विभाग से कोई कूरियर आया है, आप कूरियर बॉय को फोन करें और उस व्यक्ति ने मुझे कूरियर बॉय का नंबर दिया और जब उसने कॉल किया तो फोन का व्हाट्सएप तुरंत हैक हो गया।
यह भी पढ़ें- देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर पाकिस्तान से आया फोन; बठिंडा निवासी को जान से मारने की धमकी
अनजान लोगों के आने लगे कॉल
उसके बाद जो नंबर थे, उन पर अनजान लोगों के कॉल आने लगे, जिसके बारे में उसने अपने दोस्तों को बताया। इसी तरह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कट्टू के रिटायर्ड प्रिंसिपल राकेश कुमार गर्ग ने बताया कि उन्हें भी एक अनजान नंबर 75628-84026 से कॉल आया और शिक्षा विभाग से कूरियर मंगाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इस फ्रॉड कॉल का अंदाजा लगा लिया था।
इसके अलावा, रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रेम नाथ गर्ग और रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलजीत शर्मा और दूसरे प्रिंसिपलों के फोन पर भी ऐसे ही कॉल आए। उन्होंने बताया कि जब ऐसा मामला सामने आया तो उन्होंने बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी शेयर की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- शादी की पहली सालगिरह से पहले ही उजड़ा संसार, बठिंडा के तलवंडी साबो में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत
अधिकतर कॉल रिटायर्ड प्रिंसिपलों को आए
डीईओ सुनीतिंदर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। इनमें से ज़्यादातर कॉल रिटायर्ड प्रिंसिपल को आए थे। इस बारे में शिक्षा विभाग के सभी सोशल मीडिया ग्रुप में जानकारी शेयर कर दी गई है और साइबर ऑफिस बरनाला में भी जानकारी दे दी गई है।