पुलिस ने बताया कि थाना नथाना में 17 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सुंदर सिंह उर्फ खुशी निवासी गुरु अर्जन देव नगर, भुच्चो मंडी और गुरप्रीत सिंह निवासी वर्मा बस्ती, वार्ड नंबर सात, भुच्चो मंडी को गिरफ्तार किया।
मामले में करण सिंह उर्फ फिरंगी और भंगू निवासी भुच्चो मंडी को भी नामजद किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- मोगा में 16 दिन बाद सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, उठने लगा कूड़ा; परेशान लोगों को राहत
![bhatinda case]()
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
जांच के बाद आरोपितों तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की जांच तेज की। पुलिस अधीक्षक नगर नरेंद्र सिंह और उप पुलिस अधीक्षक भुच्चो प्रितपाल सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार 16 मई को घायल जयदीप गर्ग को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी मोटरसाइकिल पर लहरा बेगा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों के साथ मामूली टक्कर को लेकर विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें- पीएसईआरसी चेयरमैन नियुक्ति पर नया विवाद, पंजाब में बाहरी चेहरों की एंट्री पर सियासी हलचल तेज
बीते साल मुम्बई में तोड़ा था एटीएम
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष उस समय नशे की हालत में थे। कहासुनी बढ़ने पर एक आरोपी ने कापे से युवक के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पूछताछ के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुंबई के नेहरू नगर और घाटकोपर थानों में एटीएम तोड़कर करीब 12 लाख रुपये चोरी करने के दो मामले जुलाई 2025 में दर्ज किए गए थे।
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।