मोटरसाइकिल से टक्कर मार पहले अगवा किया, फिर गोलियों से भूनकर हत्या; होशियारपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
छह बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर अगवा कर लिया। कुछ घंटे बाद उसका शव गोली के घावों के साथ मिला। पुलिस ने पुरानी रंजिश को हत्या की मुख् ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
होशियारपुर में मनजीत सिंह का दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या।
पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर शव मिला।
पुलिस ने छह आरोपियों पर मामला दर्ज किया, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। होशियारपुर में दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण और कुछ घंटों बाद गोली लगे शव मिलने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ गनी की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई। आरोप है कि छह बदमाशों ने पहले उसकी मोटरसाइकिल को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी, फिर उसके साथ मारपीट की और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए।
बाद में उसका शव सरकारी स्कूल के पास गंभीर हालत में मिला, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना वीरवार को हुई। गांव भवानीपुर निवासी मनजीत सिंह अपने मित्र सूरज कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर झुंगियां अड्डा से घर लौट रहा था। जब दोनों जौनोवाल के पास एक पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो एक एसयूवी ने उनकी मोटरसाइकिल को रोकते हुए टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वाहन से छह लोग बाहर निकले और मनजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित मनजीत को जबरन एसयूवी में बैठाकर अपने साथ ले गए, जबकि उसका साथी मौके पर ही रह गया। इसके बाद आरोपित गांव बिनेवाल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- 'कीवें हो पंजाबियो...', जालंधर में पगड़ी पहन पीएम मोदी ने जीता दिल, कानून-व्यवस्था पर भड़के, भाजपा को बताया हल