Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत के मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

    फगवाड़ा में बस चालक की लापरवाही से पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर राजविंदर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इंस्पेक्टर बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी चालक ...और पढ़ें

    बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत।

    बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत।

    HighLights

    1. फगवाड़ा में बस चालक की लापरवाही से इंस्पेक्टर की मौत।

    2. बस में चढ़ते समय संतुलन खोकर टायरों के नीचे आए।

    3. पुलिस ने बस चालक परमिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा शहर में बस चालक की लापरवाही के कारण पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने मृतक के मित्र की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी गांव खुशहालपुर, थाना माहिलपुर, जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अपने गांव का मौजूदा पंच है। उसने बताया कि उसका मित्र राजविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह, गांव खुशहालपुर का निवासी था और पीएपी जालंधर की 80वीं बटालियन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।

    हरविंदर सिंह के अनुसार, उसे फोन पर सूचना मिली कि राजविंदर सिंह की फगवाड़ा में सड़क हादसे में मौत हो गई है और उसका शव सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मोर्चरी में रखा गया है। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपने मित्र का शव देखा।

    यह भी पढ़ें- बरनाला के स्कूल प्रिंसिपल का फोन हैक; शिक्षा विभाग के कूरियर का झांसा देकर बनाया साइबर ठगी का शिकार

    ड्यूटी से घर लौट रहा था मृतक

    शिकायतकर्ता ने बताया कि राजविंदर सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद जालंधर से फगवाड़ा पहुंचा था और वहां से अपने घर खुशहालपुर जाने के लिए होशियारपुर रोड पर बस का इंतजार कर रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे सिंधू कंपनी की बस नंबर पीबी 08 सीएक्स 1481 वहां पहुंची। बस में सवारियां मौजूद थीं और राजविंदर सिंह ने बस को रोकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने बस रोक दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर पाकिस्तान से आया फोन; बठिंडा निवासी को जान से मारने की धमकी

    बिना देखे ड्राइवर ने चला दी बस

    जब राजविंदर सिंह बस के अगले दरवाजे से चढ़ने लगा और उसका हाथ अभी दरवाजे पर लगे हैंडल तक भी नहीं पहुंचा था, तभी बस चालक ने अचानक बस चला दी। इससे राजविंदर संतुलन खो बैठा और बस के टायरों की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    शिकायत के आधार पर थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने बस चालक परमिंदर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- शादी की पहली सालगिरह से पहले ही उजड़ा संसार, बठिंडा के तलवंडी साबो में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत