Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के रहने वाले ससुर-दामाद की यूपी में सड़क हादसे में मौत; ट्रैक्टर से टकराकर कार खंती में पलटी

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

    पंजाब के लुधियाना निवासी ससुर-दामाद की फतेहपुर, यूपी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। असोथर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिजायर कार की ...और पढ़ें

    हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

    हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

    HighLights

    1. लुधियाना के ससुर-दामाद की यूपी में सड़क हादसे में मौत।

    2. फतेहपुर में ट्रैक्टर-कार की भीषण टक्कर से हुआ हादसा।

    3. शादी में शामिल होने गए थे, राजकुमार का बेटा घायल।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के सेमरैला चौक क्षेत्र के निवासी ससुर-दामाद की फतेहपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार दोपहर असोथर थाना क्षेत्र के सिंधूतारा गांव के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खंती (जमीन में बनाया गया एक पतला गड्ढा) में पलट गए।

    हादसे में कार सवार लुधियाना निवासी 50 वर्षीय राजकुमार शर्मा और उनके 26 वर्षीय दामाद सोनू उर्फ सतीश की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार का 13 वर्षीय पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की ठगी, धारीवाल पुलिस ने आरोपी पर कसा शिकंजा

    शादी में शामिल होने गए थे यूपी

    जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ सतीश अपने ससुर राजकुमार शर्मा के साथ अपने ममेरे भाई दीपू शर्मा निवासी जरौली, असोथर की शादी में शामिल होने आए थे। गुरुवार शाम दीपू शर्मा की बरात चित्रकूट जिले के भरतकूप जानी थी। लेकिन हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

    परिजनों और रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक सोनू उर्फ सतीश पंजाब के लुधियाना जिले के सेमरैला चौक इलाके का रहने वाला था। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक इस दुखद समाचार से टूट गया। हादसे के बाद घर में सभी रस्में सादगीपूर्ण तरीके से निभाने का निर्णय लिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्री मुक्तसर साहिब में बड़ा 'वॉटर स्कैम', घरेलू कनेक्शन पर चल रहे उद्योग; विभाग को 10 साल में 3.7 करोड़ का घाटा

    ट्रैक्टर चालक हुआ फरार 

    थाना असोथर के एसओ धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अकाली दल कोर कमेटी की बैठक अधूरी छोड़ डीजीपी दफ्तर पहुंचा नेतृत्व; कुछ ही देर में सड़क जाम करने की चेतावनी